फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   so called teacher who has been working on fake job for the last 12 years in Gorakhpur will be terminated.

Gorakhpur News: 12 वर्षों से फर्जी पते पर नौकरी कर ले रही थी वेतन, खुला मामला- अब होगी बर्खास्त

Thu, 07 Mar 2024 12:35 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 07 Mar 2024 12:35 PM IST
सार

गोरखपुर के कैंपियरगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डुमरिया में फर्जी ढंग से 12 वर्ष तक नौकरी करने वाली शिक्षिका का मामला उजागर होने के बाद बीमारी का बहाना बनाकर तीन साल से फरार है। अब शिक्षिका की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
so called teacher who has been working on fake job for the last 12 years in Gorakhpur will be terminated.
फर्जी शिक्षिका प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के परिषदीय विद्यालयों में फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी करने का एक और मामला सामने आया है। कैंपियरगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डुमरिया में फर्जी ढंग से 12 वर्ष तक नौकरी करने वाली शिक्षिका, मामला उजागर होने के बाद बीमारी का बहाना बनाकर तीन साल से फरार है।

विज्ञापन


मानव संपदा पोर्टल और सेवा पुस्तिका में अंकित पते पर भी शिक्षिका को ढूंढा नहीं जा सका है। अब बेसिक शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षिका को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया है। वह उपस्थित नहीं हुई तो उसे बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बीएसए रमेन्द्र कुमार सिंह के मुताबिक, यदि शिक्षिका 21 मार्च तक साक्ष्य के साथ विभाग में उपस्थित नहीं हुई तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

12 सालों तक प्राथमिक विद्यालय में कूटरचित शैक्षिक अभिलेख और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर बेसिक शिक्षा विभाग से वेतन उठाती रही। शिक्षिका का राज मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का ब्योरा अनिवार्य रूप से दर्ज करने पर खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी के हरुवा तहसील के प्राथमिक विद्यालय बलुआ की सहायक अध्यापिका संगीता सिंह के नाम पर गोरखपुर के कैंपियरगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डुमरिया में 2009 से कूटरचित शैक्षिक अभिलेख पर वास्तविक नाम छुपाते हुए एक महिला शिक्षिका की नौकरी कर रही थी।

बीएसए ने वाराणसी के बीएसए को इसकी जानकारी दी। दोनों जिलों की जांच में दोनों शिक्षिकाओं के नाम और पिता के नाम सहित अन्य दस्तावेज एक समान पाए गए। इस मामले के उजागर होने के बाद एक अगस्त, 2021 से कैंपियरगंज ब्लॉक में कार्यरत महिला शिक्षिका बीमारी का बहाना बनाकर गायब है।


आरोपी शिक्षिका की सेवा पुस्तिका में अंकित पता डुमरी खास सरदार नगर, गोरखपुर और मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज पता गांव लक्ष्मीपुर, टोला पठान पुरवा पोस्ट सरपतहा जिला गोरखपुर फर्जी मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस नाम की कोई महिला यहां नहीं रहती है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed