{"_id":"62e95e67d737b7679409237f","slug":"so-and-two-constables-suspended-in-intruding-gorakhpur-news-gkp4458241129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह-समझौता के नाम पर धनउगाही करने वाले थानेदार, दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलह-समझौता के नाम पर धनउगाही करने वाले थानेदार, दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कठेला समय माता थाना के थानेदार और दो सिपाहियों को एसपी अमित कुमार आनंद ने निलंबित कर दिया। उन पर सुलह-समझौता के नाम पर धनउगाही का आरोप था, जिसकी जांच में पुष्टि हो चुकी थी। मंगलवार रात तीनों को निलंबित कर एसपी ने आगे की जांच सीओ सदर प्रदीप यादव को सौंप दी है।
एसपी को कठेला समय माता थाना के थानेदार सौदागर राय, मुख्य आरक्षी सुरेश वरुण व सिपाही पन्नेलाल की शिकायत मिली थी। आरोप लगाया गया था कि सुलह-समझौता के मामले में धन उगाही की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ शोहरतगढ़ को सौंप दी। सीओ की जांच में शिकायत सही पाई गई। सीओ शोहरतगढ़ ने शिकायत सही पाए जाने की रिपोर्ट एसपी को सौंप दी थी। एसपी अमित कुमार आनंद ने तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि धन उगाही के आरोप की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में आगे की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है।