फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Snowfall on the mountains...cold returns to the plains

Gorakhpur Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाके में लौटी ठंड; धूप से खिले लोगों के चेहरे

Wed, 07 Feb 2024 11:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 Feb 2024 11:18 AM IST
सार

आमतौर पर फरवरी के पहले सप्ताह में पूर्वांचल में दिन का तापमान 25 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। आसमान साफ रहने और धूप निकलने के चलते इन दिनों लोग हाॅफ स्वेटर या हाॅफ जैकेट में ही घूमते नजर आते हैं।

विज्ञापन
Snowfall on the mountains...cold returns to the plains
गोरखपुर में खिली धूप - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने पूर्वांचल से लौटती ठंड को रोक दिया है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब छह डिग्री कम रहा। इसकी वजह से पूरे दिन लोगों को ठंड का अहसास हुआ और जैकेट-टोपी का सहारा लेना पड़ा। हालांकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़त दर्ज की गई, जिससे रात के ठंड में कमी आई है। बुधवार को सुबह घना कोहरा और दोपहर बाद आकाश साफ रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


आमतौर पर फरवरी के पहले सप्ताह में पूर्वांचल में दिन का तापमान 25 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। आसमान साफ रहने और धूप निकलने के चलते इन दिनों लोग हाॅफ स्वेटर या हाॅफ जैकेट में ही घूमते नजर आते हैं। इस बार भी एक फरवरी को मौसम में बदलाव दिखा और दो फरवरी को दिन में दिन में टोपी-मफलर तो क्या फुल स्वेटर व फुल जैकेट में भी गर्मी का एहसास होने लगा।
विज्ञापन


अगले ही दिन सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने परिस्थतियां बदल दीं। मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। कई बार लगा कि बरसात हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और सुबह कोहरा के बाद दोपहर में आसमान साफ रहने पर चमकीली धूप होगी। हालांकि अभी ठंड का असर बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed