फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Smoke emanated from the transformer, causing power outage.

Gorakhpur News: ट्रांसफार्मर से निकला धुआं, विद्युत आपूर्ति ठप

Sat, 25 Apr 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Smoke emanated from the transformer, causing power outage.
- अधिकारी को सूचना देने के आधे घंटे बाद बंद हुई आपूर्ति
विज्ञापन



गोरखपुर। मेडिकल काॅलेज उपकेंद्र से जुड़े संध्या विहार काॅलोनी, मोगलहा के ट्रांसफार्मर से शुक्रवार रात करीब नौ बजे धुआं निकलने लगा। उपभोक्ताओं ने तत्काल इसकी जानकारी अवर अभियंता को मोबाइल पर दी। आरोप है कि सूचना देने के 30 मिनट बाद आपूर्ति ठप कराई गई।
उपभोक्ताओं ने बताया कि संध्या विहार काॅलोनी में स्थापित 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा है। इस ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए जेई से कई बार अनुरोध किया जा चुका है लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे हैं। शुक्रवार रात ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा तब भी लापरवाही बरती गई। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

वहीं खोराबार उप केंद्र से जुड़े महादेवपुरम कॉलोनी में देर रात केबल में आग लग गई। इस वजह से क्षेत्र के करीब डेढ़ सौ घरों की बिजली गुल हो गई। सूचना पर जेई समेत बिजलीकर्मी मौके पर पहुंचे व बिजली बहाल करने में जुट गए। करीब दो घंटे बाद 100 घरों की बिजली बहाल हो पाई। हालांकि खबर लिखे जाने तक करीब 50 घरों की बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed