{"_id":"682979f328c2be16e40b4f21","slug":"smoke-came-out-of-antyodaya-express-going-to-jalandhar-passenger-jump-out-by-pulling-chain-in-sant-kabir-nagar-2025-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अंत्योदय एक्सप्रेस से निकला धुआं... ट्रेन रुकते ही मची भगदड़, स्टेशन अधीक्षक ने बताई कैसे हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अंत्योदय एक्सप्रेस से निकला धुआं... ट्रेन रुकते ही मची भगदड़, स्टेशन अधीक्षक ने बताई कैसे हुआ ये सब
Sun, 18 May 2025 11:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 18 May 2025 11:53 AM IST
सार
जालंधर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस से धुआं निकल आया। इस दौरान यात्री चेन पुलिंग कर कूद गए। ट्रेन रुकते ही भगदड़ की स्थिति मच गई। 34 मिनट तक अफरा तफरी के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
अन्त्योदय एक्सप्रेस से निकला धुआं
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा से जालंधर जा रही अन्त्योदय एक्सप्रेस में शनिवार की दोपहर में अचानक आग लग गई। इसके चलते मौके पर अफरा तफरी मच गई। यात्री ट्रेन से कूदकर भागने लगे। इस दौरान कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई। इस दौरान 34 मिनट के बाद ट्रेन अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो सकी।
दरभंगा से जालंधर सिटी के लिए जा रही 22551 अन्त्योदय एक्सप्रेस दोपहर दो बजे के करीब खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से पहले मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे पहुंची। इसी दौरान ट्रेन धीरे - धीरे चल रही थी।
इसी बीच यात्रियों के बीच यह अफवाह फैल गई कि ट्रेन से धुआं निकल रहा है। इसमें आग लग गई है। इसी दौरान दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर किसी ने ट्रेन में चैन पुलिंग कर दी। इसके बाद ट्रेन ट्रैक पर चलते हुए अचानक शास्त्रीनगर मोहल्ले के पास रुक गई।
विज्ञापन
ट्रेन की एक बोगी के नीचे से अचानक धुआं निकलने लगा और यात्री ट्रेन से कूदकर भागने लगे। मौके पर ट्रेन में मौजूद जीआरपी तथा आरपीएफ के जवान भी नीचे उतरे तथा लोगों को धीरज से काम लेने की सलाह दी।

ट्रेन के स्टाफ ने रेलवे स्टेशन पर भी बात की गई। इस दौरान अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करके मौके पर आग को कम किया गया। मौके पर पहुंची एक्सपर्ट की टीम ने जांच की तो पाया कि ट्रेन का ब्रेक बाइंडिंग पूरी तरह से पहिए से चिपक गया था। जिसके चलते पहिए से धुआं निकल रहा था।
यह ब्रेक बाइंडिंग चमडे़ का होता है। प्रेशर खोलकर वहां पर नई ब्रेक बाइंडिंग लगाई गई। तकरीबन 25 मिनट बाद ट्रेन मौके से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर लाई गई। वहां से वह दोपहर 2 बजकर 38 मिनट पर रवाना हुई। खलीलाबाद में इस ट्रेन का स्टापेज नहीं है।
मगहर स्टेशन से मिली धुआं निकलने की सूचना
ट्रेन जब मगहर पहुंची, इसी दौरान वहां के स्टाफ ने देखा कि एक ब्रेक पैड से धुआं निकल रहा था। इसके बाद कंट्रोल और खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को सूचना दी गई। कंट्रोल ने ट्रेन को धीरे धीरे खलीलाबाद ले जाने के लिए कहा। इस दौरान ट्रेन धीरे- धीरे खलीलाबाद जा रही थी। वहीं यात्रियों ने जब यह धुआं निकलते हुए देखा तो उनके बीच हड़कंप मच गया। इसी दौरान उन्होंने चेन पुलिंग कर दी।

शास्त्रीनगर मोहल्ले में भाग गए थे लोग
इस घटना के बाद ट्रेन में बैठे हुए यात्री शास्त्रीनगर मुहल्ले में भाग गए थे। मोहल्ले के लोगों ने उनको पानी पीने तथा धीरज से काम करने की सलाह दी। तकरीबन 10 मिनट में स्थिति सामान्य होने के बाद मोहल्ले के लोगों ने यात्रियों के सामान तक ले जाकर ट्रेन में पहुंचाया और उनको ट्रेन में बैठाकर ट्रेन को स्टेशन के लिए रवाना कराया।

ट्रेन की ब्रेक बाइंडिंग पैक से धुआं निकल रहा था। इस बात की सूचना मगहर में ही पता चल गयी थी। बाद में ट्रेन को धीरे-धीरे खलीलाबाद लाकर ब्रेक बाइंडिंग बदलने की योजना थी। लेकिन इसी बीच किसी ने चेन पुलिंग कर दी। जिससे ट्रेन मौके पर ही रुक गई। बाद में ब्रेक बांडिंग को बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया। कोई भी ट्रेन डिटेन नहीं हुई है। न ही किसी प्रकार की कोई क्षति हुई है। -ए के गौड़, स्टेशन अधीक्षक, खलीलाबाद