फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Small traders must register in GST

छोटे व्यापारी जीएसटी में अवश्य कराएं पंजीयन : अमित

Sat, 12 Aug 2023 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Small traders must register in GST
किराना भवन में हुई पंजीयन प्रोत्साहन व व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के लाभान्वितों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। प्रदेश में पंजीकृत व्यापारियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। छोटे व्यापारी को जीएसटी में पंजीयन अवश्य कराना चाहिए। क्योंकि पंजीकृत व्यापारी को बैंक आसानी से कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा देते हैं। व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना का सबसे ज्यादा लाभ छोटे व्यापारी को है। आर्थिक आघात की स्थिति में बीमा की दस लाख रुपये की राशि उनके लिए वरदान का कार्य करती हैं। यह बातें जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर अमित कुमार सिंह ने कही। वह शुक्रवार को साहबगंज मंडी स्थित किराना भवन में पंजीयन प्रोत्साहन और व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के लाभान्वितों के लिए आयोजित बैठक को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।
उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारी हितों के उत्थान के लिए सतत क्रियाशील है। इस तरह के सेमिनार छोटे कस्बों के बाजारों में भी होने चाहिए। असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी ओपी अभिषेक ने कहा कि उनका विभाग व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तैयार है। बैठक के दौरान पुष्पदंत जैन ने प्रदेश सरकार की ओर से बीमा के लाभान्वित व्यापारी तथा संध्या पाठक को दस लाख रुपये का चेक व अंगवस्त्र प्रदान किया।
विज्ञापन

बैठक में राज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर संतोष वर्मा, डिप्टी कमिश्नर विधु शेखर पांडेय, विवेक मिश्रा, असिस्टेंट कमिश्नर रवीश सिंह, राज्य कर अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता, केंद्रीय कर विभाग के अनिल सिंह, बृजेश सिंह, उमेश मद्धेशिया, गोपाल जायसवाल, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed