फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sixlane: Setu Nigam wakes up...reflectors installed on divider-pillars

Gorakhpur News: सिक्सलेनः जागा सेतु निगम..डिवाइडर-पिलर पर लगाए रिफलेक्टर

Sat, 24 Aug 2024 05:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Sixlane: Setu Nigam wakes up...reflectors installed on divider-pillars
पैडलेगंज से ट्रांसपोर्टनगर तक बन रहे सिक्सलेन पर रिफलेक्टर नहीं होने से हो रहे थे हादसे
विज्ञापन




पीडब्ल्यूडी ने भी कुछ जगह सड़क के बीच में बने डिवाइडर पर लगवाया रिफलेक्टर



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। पैडलेगंज से ट्रांसपोर्टनगर तक बन रहे सिक्सलेन रोड के डिवाइडर व फ्लाईओवर के पिलर पर रिफलेक्टर नहीं लगे होने से आए दिन हादसे हो रहे थे। आमजन की समस्या से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार सक्रिय हो गए। पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग पर कुछ जगहों पर डिवाइडर पर रिफलेक्टर लगा दिए हैं, वहीं सेतु निगम ने फ्लाईओवर के लिए बने पिलर के दोनों तरफ रिफलेक्टर लगवाए हैं। इससे अब रात में लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।



पैडलेगंज से ट्रांसपोर्टनगर तक सिक्सलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें गोपलापुर पेट्रोल पंप से ट्रांसपोर्टनगर तक फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। सड़क के चौड़ीकरण के बीच में आ रहे बिजली के खंभों का हटाकर दूसरे खंभे लगाए जा रहे हैं। खंभे लगने के साथ उसपर तार भी लग गए हैं। लेकिन, रोशनी के लिए अभी खंभों पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगने से शाम होते ही पूरे मार्ग पर अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन




सड़क के डिवाइडर और फ्लाईओवर के पिलर के साथ कट के बीच में भी रिफ्लेक्टर नहीं होने के चलते आए दिन हादसे हो रहे थे। इस समस्या से जुड़ी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की। इसके बाद मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया। बृहस्पतिवार की रात में सेतु निगम ने फ्लाईओवर के लिए निर्माणाधीन पिलर के दोनों तरफ रिफलेक्टर लगवा दिए। वहीं पीडब्ल्यूडी ने भी गोपलापुर पेट्रोल पंप सामने कुछ दूरी तक डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए है। हालांकि, अभी भी पैडलेगंज से गोपलापुर से पहले तक सड़क के बीच में डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रिफलेक्टर लगा देख राहगीरों ने ली राहत की सांस



शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे बाइक से जा रहे आजाद नगर निवासी श्याम मिलन ने पिलर पर रिफ्लेक्टर लगा देख राहत की सांस ली। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के साथ सुरक्षा के मानकों का भी कार्यदायी संस्था को ख्याल रखना चाहिए। चलिए देर आए, दुरूस्त आए। पथरा निवासी रोहित कन्नौजिया कहना है कि यह प्रमुख मार्ग है। सड़क निर्माण के साथ जिम्मेदारों को सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था बनाए रखने पर भी ध्यान रखना चाहिए।





ट्रांसपोर्टनगर के पास अंधेरे के चलते सरिया पर चढ़ गई थी कार



इस मार्ग पर रिफ्लेक्टर एवं बीच में जहां पर कट है, वहां कोई साइन बोर्ड नहीं है। इसके चलते हादसे की स्थिति बनी थी। 20 अगस्त की रात ट्रांसपोर्टनगर के पास अंधेरे के चलते चालक अनियंत्रित होकर कार लेकर दो पिलरों के बीच में रखे सरिया पर चला गया। काफी मशक्कत के बाद जब कार नहीं निकल पाई तो जेसीबी मंगवाकर खिंचवानी पड़ी। इसी तरह रक्षाबंधन के दिन सुबह महेवा मंडी के पास एक ट्रक तीन दोपहिया वाहनों को ठोकर मार दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी प्रकार रुस्तमपुर इलाके की रहने वाली एक लड़की शाम को ट्रांसपोर्टनगर की तरफ जा रही थी, उसी दौरान अंधेरे में उसकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई।




मामला संज्ञान में आते ही फ्लाईओवर के लिए बने पिलर के दोनों तरफ रिफलेक्टर लगवा दिए गए हैं। निर्माण के दौरान आवागमन सुरक्षित ढंग से जारी रहे, इसको लेकर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है।



-एके सिंह, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed