{"_id":"62370b288c7a424bb34c8051","slug":"six-year-old-girl-molested-accused-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे पिता ने आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे पिता ने आरोपी को पकड़ा
Sun, 20 Mar 2022 04:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Mar 2022 04:38 PM IST
सार
सीओ कैंट श्यामदेव विंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के एक गांव में होली के दिन ही छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी 19 वर्षीय युवक को रंगे हाथ पीड़िता के पिता ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम 5:30 बजे के करीब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक बच्ची को बहाने से पास बुला लिया, फिर पास के ही एक टीनशेड में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर उसका पिता पहुंच गया और युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
युवक की पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रविवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिप पहले भी युवक ने एक कबाड़ एकत्र करने वाली युवती के साथ अश्लील हरकत की थी। तब आसपास के लोगों के शोर मचाने पर उसे छोड़कर आरोपी युवक फरार हो गया था। मगर, पुलिस से इसकी शिकायत नहीं हुई थी।
विज्ञापन
सीओ कैंट श्यामदेव विंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।