{"_id":"64f4f46697c71e1dfd0fd704","slug":"six-trains-including-vaishali-sampark-kranti-satyagraha-ran-late-by-two-hours-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-293990-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वैशाली, संपर्क क्रांति, सत्याग्रह समेत छह ट्रेनें दो घंटे की देरी से चलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वैशाली, संपर्क क्रांति, सत्याग्रह समेत छह ट्रेनें दो घंटे की देरी से चलीं
Mon, 04 Sep 2023 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 10:26 AM IST
सार
वैशाली सुपर फास्ट का गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचने का समय 4:45 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 6:28 बजे यहां पहुंची और 6:46 बजे रवाना हुई। इससे पहले सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन भी 3:25 बजे की जगह 5:24 बजे गोरखपुर जंक्शन पर पहुंची और 5:41 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
गोरखपुर कैंट
- फोटो : इंडियन रेल
विस्तार
गोरखपुर कैंट स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग और कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन के प्री नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते रविवार की शाम को वैशाली, संपर्क क्रांति और सत्याग्रह समेत छह ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे की देरी से चलीं। उमस भरी गर्मी में ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
वैशाली सुपर फास्ट का गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचने का समय 4:45 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 6:28 बजे यहां पहुंची और 6:46 बजे रवाना हुई। इससे पहले सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन भी 3:25 बजे की जगह 5:24 बजे गोरखपुर जंक्शन पर पहुंची और 5:41 बजे रवाना हुई। बिहार संपर्क क्रांति भी 3:45 बजे की जगह 6.59 बजे पहुंची और 7:06 बजे यहां से रवाना हुई।
विज्ञापन
अपने एक रिश्तेदार को स्टेशन पर छोड़ने आए मोहद्दीपुर निवासी राजेश सिंह ने बताया कि ट्रेन लेट होने के चलते काफी देर तक बाहर इंतजार करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में करीब दो घंटे तक परेशान होना पड़ा। स्टेशन के वेटिंग हाल में घूम रहे रविंद्र, प्रभाकर राम, बृजेश आदि ने बताया कि घर से ट्रेन के टाइम से आधा घंटे पहले ही यहां आ गए थे। यहां पहुंचे तो ट्रेन लेट होने की जानकारी हुई। अपने ट्रेन की स्थिति जानने को यात्री वेटिंग रूप से लेकर पूछताछ काउंटर और प्लेटफार्म पर भटकते रहे।
विज्ञापन