यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दक्षिण भारत जाने वाली छह ट्रेनें निरस्त, जानिए क्या है वजह
दक्षिण मध्य रेलवे के खंडरावली-बल्लारशाह रेलखंड के कोलनूर-पोटकापल्ली स्टेशनों के बीच तीसरे लाइन के निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य किए जाने के लिए 11 से 24 अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। विभिन्न तिथियों में छह ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं जबकि कई स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा।
निरस्तीकरण
- गोरखपुर से 11, 15, 16, 18, 22 एवं 23 अप्रैल को चलने वाली 02511 गोरखपुर-कोचुवेली स्पेशल।
- कोचुवेली से 13, 14, 18, 20 एवं 21 अप्रैल को चलने वाली 02512 कोचुवेली-गोरखपुर स्पेशल।
- बरौनी से 12 एवं 19 अप्रैल को चलने वाली 02521 बरौनी-एर्नाकुलम स्पेशल।
- एर्नाकुलम से 16 एवं 23 अप्रैल को चलने वाली 02522 एर्नाकुलम-बरौनी स्पेशल।
- गोरखपुर से 13 एवं 20 अप्रैल को चलने वाली 05023 गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल।
- यशवंतपुर से 15 एवं 22 अप्रैल को चलने वाली 05024 यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल।
मार्ग परिवर्तन एवं गाड़ियों के ठहराव में कमी
- सिकंदराबाद से 11 से 20 अप्रैल, 2021 तक चलने वाली 02791 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग बल्लारशाह-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निजामाबाद-मुडखेड-नांदेड-पूर्णा जं.-अकोला-खंडवा-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी। ट्रेन का ठहराव 11 से 24 अप्रैल तक काजीपेट, पेड्डापल्ली, रामगुंडम, मंचिर्याल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, कातोल, बेतुल तथा घोड़ाडोंगरी स्टेशनों पर नहीं दिया जाएगा।
- दानापुर से 10 से 23 अप्रैल तक चलने वाली 02792 दानापुर-सिकंदाराबाद स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग इटारसी-बल्लारशाह के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-खंडवा-अकोला-पूर्णा जं.-नांदेड-मुडखेड़-निजामाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। ट्रेन का ठहराव घोड़ाडोगरी, बेतुल, कातोल, नागपुर, सेवाग्राम, चन्द्रपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेलमपल्ली, मंचिर्याल, रामगुंडम, पेड्डापल्ली तथा काजीपेट स्टेशनों पर नहीं दिया जाएगा।
- गोरखपुर से 14 एवं 21 अप्रैल को चलने वाली 02589 गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग इटारसी-नागपुर-बल्लारशाह के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-खंडवा-अकोला-पूर्णा जं.-नांदेड-मुडखेड़-निजामाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। ट्रेन का ठहराव काजीपेट, रामगुंड्डम, मंचिर्याल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, चन्द्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, अमला, बेतुल तथा स्टेशनों पर नहीं दिया जाएगा।
- सिकंदराबाद से 11, 15 एवं 22 अप्रैल को चलने वाली 02590 सिकंदाराबाद-गोरखपुर स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग बल्लारशाह-नागपुर-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-खंडवा-अकोला-पूर्णा जं.-नांदेड-मुडखेड-निजामाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। ट्रेन का ठहराव घोड़ाडोगरी, बेतुल, अमला, नागपुर, सेवाग्राम, चन्द्रपुर, बल्लारषाह, सिरपुर कागजनगर, बेगमपल्ली, मनचेरल, रामागुंड्डम तथा काजीपेट स्टेशनों पर नहीं दिया जायेगा।
- गोरखपुर से 10, 17 एवं 24 अप्रैल को चलने वाली 02591 गोरखपुर यशवंतपुर स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग इटारसी-नागपुर-बल्लारशाह-सिकंदराबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-खंडवा-अकोला-पूर्णा जं.-नांदेड-मुडखेड-निजामाबाद तथा सिकंदराबाद के रास्ते चलाई जाएगी। ट्रेन का ठहराव काजीपेट, रामगुंड्डम, मंचिर्याल, बेलमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, चंद्रपुर, हिंगनघाट, सेवाग्राम, नागपुर, थरसा, अमला, बेतुल तथा घोड़ाडोगरी स्टेषनों पर नहीं दिया जाएगा।
- यशवंतपुर से 08, 12 एवं 19 अप्रैल को चलने वाली 02592 यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग सिकंदराबाद-बल्लारशाह-नागपुर-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-खंडवा-अकोला-पूर्णा जं.-नांदेड- मुडखेड-निजामाबाद- सिकन्दराबाद के रास्ते चलाई जाएगी। ट्रेन का ठहराव घोड़ाडोगरी, बेतुल, अमला, थरसा, नागपुर, सेवाग्राम, हिंगनघाट, चंद्रपुर, बल्लारषाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मनचेरल, रामागुंड्डम तथा काजीपेट स्टेशनों पर नहीं दिया जाएगा।