{"_id":"6307217ddf7703189f544ca2","slug":"six-trains-canceled-two-will-change-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways News: छह ट्रेनें निरस्त, दो बदलकर चलेंगी रास्ता, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railways News: छह ट्रेनें निरस्त, दो बदलकर चलेंगी रास्ता, जानिए क्या है वजह
Thu, 25 Aug 2022 12:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:45 PM IST
सार
प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते 30 अगस्त तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, जबकि दो ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के न्यू बोगाईगांव, बोगाईगांव, चापराकाटा एवं बिजनी स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते 30 अगस्त तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, जबकि दो ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
मार्ग परिवर्तन
निरस्तीकरण
विज्ञापन
मार्ग परिवर्तन
- नई दिल्ली से 24, 26, 27 एवं 29 अगस्त, 2022 को प्रस्थान करने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग न्यू बोगाईगांव-गोवालपाड़ा टाउन-कामाख्या के रास्ते चलाई जाएगी।
- डिब्रूगढ़ से 25, 27 एवं 28 अगस्त, 2022 को प्रस्थान करने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कामाख्या-गोवालपाड़ा टाउन-न्यू बोगाईगांव के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
निरस्तीकरण
- अमृतसर से 26 अगस्त, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- न्यू तिनसुकिया से 30 अगस्त, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- चंडीगढ़ से 28 अगस्त, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15904 चंडीगढ-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- डिब्रूगढ़ से 02 सितंबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोमतीनगर से 29 अगस्त, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15078 गोमतीगर-कामाख्या एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- कामाख्या से 30 अगस्त, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15077 कामाख्या-गोमतीगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।