{"_id":"6aa07ade5ded5c1a51052174","slug":"six-railway-employees-honoured-for-outstanding-work-in-safety-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1445159-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह रेलकर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह रेलकर्मी सम्मानित
Wed, 09 Sep 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंगलवार को महाप्रबंधक सभाकक्ष चैतन्य में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह रेलकर्मियों को ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ घोषित किया। उन्हें नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लखनऊ मंडल के गोरखपुर जंक्शन पर गाड़ी प्रबंधक रामेश्वर निषाद ने 11 जून को खलीलाबाद स्टेशन पर मालगाड़ी का कार्यभार लेते समय लाइन संख्या पांच पर पटरी टूटी देखी। उन्होंने तत्काल सूचना देकर संभावित दुर्घटना को टाल दिया।
पचपेड़वा स्टेशन के स्टेशन मास्टर रवि कुमार यादव ने 19 जुलाई को गुजर रही मालगाड़ी के गार्ड डिब्बे के पहियों से चिंगारी निकलते देखी। सूचना देकर उन्होंने ट्रेन को सुरक्षित कराया। वाराणसी मंडल के कुसम्ही स्टेशन के कांटावाला अजीत कुमार ने 27 जुलाई को ट्रेन के एसएलआर कोच से धुआं निकलता देखा। उन्होंने लाल सिग्नल दिखाकर ट्रेन रुकवाई। जांच में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या मिली जिसे ठीक करने के बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन
बेलथरा रोड स्टेशन के फाटकवाला राजेश कुमार यादव ने 15 जून को ट्रेन के पावर कार से आग की लपटें निकलती देखीं। सूचना के बाद आठ अग्निशामक यंत्रों से आग बुझाई गई। इज्जतनगर मंडल के सोनई स्टेशन के गेटमैन रामराज मीना ने 29 जून को ट्रेन के एक पायदान को लटका हुआ देखा। सूचना देकर उसे ठीक कराया गया। वहीं ट्रैक मैन्टेनर विनय कुमार ने 18 जुलाई को चौबेपुर-बर्राजपुर के बीच पटरी के पास बैलास्ट खिसका देखा। उन्होंने लाल झंडी दिखाकर आ रही ट्रेन को रुकवाया। छहों कर्मचारियों की सतर्कता से संभावित दुर्घटनाएं टलीं।