फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   six police man suspended due clash inside police station at Daroga farewell party Gorakhpur

यूपी: दारोगा की विदाई पार्टी में थाने के अंदर भिड़े पुलिसकर्मी, छह निलंबित

Mon, 01 Feb 2021 09:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Feb 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
six police man suspended due clash inside police station at Daroga farewell party Gorakhpur
पुलिस। (सांकेतिक तस्वीरे) - फोटो : iStock

गोरखपुर में दरोगा की विदाई समारोह के दौरान रविवार देर रात खोराबार थाने में जमकर बवाल हुआ। जातिगत टिप्पणी व गालीगलौज पर दरोगा व सिपाही आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। दारोगा और सिपाहियों में हाथापाई भी हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक दारोगा की विदाई पर एक ठेकेदार ने थाने में दावत दी थी। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र ने संज्ञान लिया। डीआईजी ने प्रकरण की जांच सीओ कैंट से कराई और छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर थानेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया। इस मामले में दरोगा अश्विनी कुमार चौबे, दिनेश कुमार यादव, रविसेन यादव, मुख्य आरक्षी मनोज सिंह, आरक्षी मुकेश यादव, आरक्षी चालक राजेश यादव को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाने में तैनात एक दारोगा 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रविवार रात में विदाई समारोह का आयोजन किया। बताया जा रहा है कि दावत का भी आयोजन किया गया था। इसका खर्च एक ठेकेदार ने उठाया। भोजन के दौरान एक दरोगा व सिपाही भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस वालों पर नशे में विवाद का आरोप

आरोप है कि जातिगत टिप्पणी से विवाद बढ़ा था। हाथापाई और मारपीट हुई। इस विवाद में थाने का वाहन चालक व एक दूसरे दारोगा भी कूद पड़े। इससे विवाद बढ़ गया। एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। जमकर लात-घूंसे बरसाए गए। कुर्सियां फेंकी गईं। बाद में थाने पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। मामले की जानकारी थानेदार को दी गई।

प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो रविवार रात में ही किसी ने डीआईजी जोगेंद्र कुमार को भेज दी। इसपर डीआईजी ने इंस्पेक्टर खोराबार से नाराजगी जताई। कुछ पुलिस वालों के नशे में होने की बात भी सामने आई है। ऐसे पुलिस कर्मियों का मेडिकल कराने की तैयारी है। सोमवार की सुबह इंस्पेक्टर सफाई देने पहुंचे तो डीआईजी ने उन्हें लौटा दिया।

डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि छह पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही तत्काल अपेक्षित कार्रवाई न करने एवं थाने पर अनुशासन बनाए रखने में नाकाम होने के कारण इंस्पेक्टर नासिर हुसैन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed