{"_id":"5eeb2eb979714932350f2de6","slug":"six-people-report-corona-positive-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में छह लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 157","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में छह लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 157
Thu, 18 Jun 2020 02:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Jun 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले में छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को सेंट्रल एकेडमी कोविड 19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। संक्रमितों की संख्या 157 पहुंच गई है।
विज्ञापन
शहर के गल्ला मंडी के रहने वाली 20 वर्षीय युवती को पथरी थी। इलाज के लिए कोलकत्ता गई थी। साथ में 50 वर्षीय इसकी मां और भाई चंदन भी थे, लॉकडाउन के कारण कोलकत्ता में अपने रिश्तेदार के घर रुक गए थे। 13 जून को तीनों ट्रेन से पटना पहुंचे।
विज्ञापन
इनको रिसीव करने देवरिया से युवती के पिता रिसीव करने पटना गए थे और 14 जून को वैशाली एक्सप्रेस से लेकर देवरिया आए। एक दिन घर रहने के बाद पति, पत्नी, बेटी और बेटा का सैंपल भेज गया। इसमें रिसीव करने गए पिता को छोड़ मां, बेटी और बेटा का रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
बरहज के बिजौली गांव निवासी 28 वर्षीय युवक दिल्ली से 15 जून को कार बुक कर घर आए। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बैतालपुर के सिरजम देई गांव निवासी 30 वर्षीय युवक 8 जून को मुंबई से बस से अपने घर आए थे।
वहां किसी कंपनी में काम करते थे। देसही देवरिया के आठ वर्षीय बालक दिल्ली से ट्रेन से चला और गोरखपुर आया। गोरखपुर से बस से हेतिमपुर और हेतिमपुर से टेंपो से अपने घर पहुंचा था। संक्रमितों के गांव को सील कर दिया गया है।
शहर का व्यस्तमय इलाका गल्ला मंडी को सैनिटाइज कराया जा रहा है, इस इलाके को सील कर दिया गया है। सीएमओ डॉ आलोक पांडेय ने बताया कि छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी की कोविड19 अस्पताल के भर्ती किया गया है।