{"_id":"600566cf36cb731340402c15","slug":"six-more-indians-trapped-in-somalia-returned-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमालिया में फंसे छह और भारतीय लौट स्वदेश, बोले- 'अब अपने वतन में ही करेंगे काम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमालिया में फंसे छह और भारतीय लौट स्वदेश, बोले- 'अब अपने वतन में ही करेंगे काम'
Mon, 18 Jan 2021 04:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Jan 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
सोमालिया की कंपनी ने 33 भारतीयों को बनाया था बंधक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमालिया में बंधक बनाए गए छह और भारतीय रविवार को स्वदेश लौट आए। इससे पहले तीन ट्रिप में 27 लोग देश आ चुके हैं। काम करने गए कुल 33 भारतीयों को कंपनी के मालिक ने बंधक बना लिया था। इसकी जानकारी होने पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मणि ने पहल की तो सभी की घर वापसी हुई है। वतन लौटे कामगारों ने कहा कि अब वह अपने देश में ही काम करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमालिया की एक स्टील फैक्ट्री में देश के विभिन्न हिस्सों के 33 लोगों को मालिक ने बंधक बना लिया था। इसकी जानकारी मानव सेवा संस्थान के निदेशक राजेश मणि को हुई तो उन्होंने स्थानीय से लेकर सोमालिया सरकार तक से हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन
आखिरी ट्रिप में कुशीनगर के सुग्रीव कुशवाहा, सहजनवां के लल्लन बेलदार, गोपालगंज बिहार के सुग्रीव सिंह, महराजगंज के दिलीप कुमार, संतकबीरनगर के लालता प्रसाद और बिहार के अरविंद कुमार की घर वापसी हुई है।
विज्ञापन
बता दें कि कामगारों के बंधक बनाये जाने की सूचना के बाद राजेश मणि ने पिछले 22 अक्तूबर को विदेश मंत्री जयशंकर को ट्वीट किया। इसके बाद सोमालिया की एंबेसी को पत्र लिखा। जिसका संज्ञान लेकर विदेश मंत्री ने राजेश मणि के ट्वीट को जवाब दिया।
सुग्रीव कुशवाहा लगातार उनके संपर्क में बने रहे। सभी को भेजने के बाद आखिरी ट्रिप में सुग्रीव आ गए हैं। 33 कामगारों की वापसी चार ट्रिप में हुई है। पहली और दूसरी ट्रिप में 11-11 कामगार आए थे। तीसरी में पांच और चौथी ट्रिप में छह कामगारों की वापसी हुई है।