{"_id":"69d816150835e11e77047509","slug":"six-illegal-vendors-arrested-660-water-bottles-seized-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1284767-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छह अवैध वेंडर पकड़े गए, 660 पानी की बोतलें जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छह अवैध वेंडर पकड़े गए, 660 पानी की बोतलें जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रेलवे स्टेशन पर धरपकड़ के लिए चला विशेष अभियान, तीन टीमों ने आठ ट्रेनों की जांच की
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध वेंडरों की धरपकड़ और बिना मानक वाले बोतल बंद पानी की बिक्री को रोकने के लिए रेल प्रशासन ने 15 दिनों का विशेष अभियान शुरू किया है। दो दिनों में वाणिज्य विभाग की टीम ने आठ ट्रेनों को चेक किया। टीम ने प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर घूम रहे छह अवैध वेंडरों को पकड़ा। इसके साथ ही ट्रेनों में अनधिकृत रूप से रखी गई लोकल ब्रांड वाली 660 पानी की बोतलें जब्त कर उतार लीं। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है। इस कार्रवाई से प्लेटफॉर्म पर हड़कंप मच गया है।
वाणिज्य विभाग की टीम ने प्लेटफॉर्म नौ पर हिसार जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस के कोच में रखी गई 122 पानी की बोतलें पकड़ी। इसी प्रकार सत्याग्रह एक्सप्रेस के एसी कोच से 322 और बांद्रा जाने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से 48 पानी की बोतलें उतारी गई।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जांच अभियान लगातार चलता रहेगा। तीन अलग-अलग टीमें बनाई गईं हैं। ओवरचार्जिंग करने वाले वेंडरों पर भी नजर रखे हुए हैं। जांच टीम में गोरखपुर जंक्शन पर तैनात लखनऊ मंडल के डीसीआई डीके श्रीवास्तव, डीसीआई विशाल, नितिन और आरपीएफ की टीम शामिल रही।