फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six dumpers seized for illegal mining

Gorakhpur News: अवैध मिट्टी खनन में छह डंपर सीज

Mon, 10 Nov 2025 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Six dumpers seized for illegal mining
गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के अकटहवा और रसूलपुर चकिया में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में छह डंपर सीज किए गए। शनिवार को जिला खनन निरीक्षक अमित सिंह को क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और खनन विभाग की टीम ने शनिवार रात को 4 और रविवार को दो डंपर सीज किए गए। रसूलपुर चकिया में परती खेतों पर खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं और तेजी से मिट्टी का खनन करते हैं। इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सक्रिय खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि खनन अधिकारी के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन में लिप्त वाहनों को सीज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खनन निरीक्षक अमित सिंह ने कहा कि जिला खनन अधिकारी के आदेशानुसार क्षेत्र में कहीं भी अवैध खनन बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पर्यावरण और जैव विविधता को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed