फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six companies showed interest in reconstructing Gorakhpur Junction

बदल रहा है गोरखपुर: गोरखपुर जंक्शन के पुनर्निर्माण के लिए छह कंपनियों ने दिखाई रुचि, 498 करोड़ रुपये आएगी लागत

Thu, 05 Oct 2023 12:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Oct 2023 12:46 PM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण के लिए एजेंसी निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा। स्टेशन को 498 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा।

 

विज्ञापन
Six companies showed interest in reconstructing Gorakhpur Junction
इस तरह दिखेगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन का भवन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुनर्निर्माण किए जा रहे गोरखपुर जंक्शन स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने के लिए अब तक छह कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इसमें पांच दक्षिण भारतीय और एक उत्तर भारत की कंपनी है। अब इन कंपनियों के संसाधनों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद एक कंपनी को नोडल एजेंसी नामित किया जाएगा। दिसंबर में निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


बीते सात जुलाई को प्रधानमंत्री ने गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। इसकी लागत 498 करोड़ रुपये है। स्टेशन के मुख्य भवन को गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस समेत कई ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के स्थलों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


अभी इस स्टेशन पर हर दिन लगभग 93 हजार यात्रियों का आवागमन हो रहा है। भविष्य में यहां से करीब 1,68,000 यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन होगा। उसी को ध्यान में रखकर स्टेशन का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। पिछले महीने इसके लिए टेंडर खोला गया था। अब तक छह कंपनियों ने निर्माण कार्य में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: देवरिया कांड से सबक: गोरखपुर पुलिस तैयार कर रही विवादित मामलों की सूची, प्रशासन की मदद से करेगी कार्रवाई

अब आवेदनकर्ता कंपनियों के पास उपलब्ध संसाधनों, कर्मचारियों व मजदूरों की संख्या, पिछले कार्य अनुभव आदि की जानकारी जुटाई जा रही है। इसी आधार पर कार्यदाई एजेंसी का चयन किया जाएगा। यह प्रक्रिया नवंबर तक पूरी की जाएगी। दिसंबर में हर हाल में नया निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

टिकट खिड़की का बढ़ेगा दायरा, गेट पर होगी हरियाली
स्टेशन के पुनर्निर्माण के दौरान टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। नए भवन में 300 वर्ग मीटर में टिकट खिड़कियां बनाई जाएंगी। स्टेशन परिसर में दो मल्टीपरपज टॉवर भी बनाए जाएंगे, जिसमें मल्टी लेवल कार पार्किंग, होटल, कामर्शियल शॉप इत्यादि होगा।

इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर में कारतूस मामला, झारखंड पुलिस की मदद से संदिग्धों के बयान की सच्चाई जांच रही पुलिस

दोनों प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग क्षेत्र में हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) विकसित की जाएगी। प्रस्तावित स्टेशन का निर्माण 17,900 वर्ग मीटर। 10,800 वर्ग मीटर में रूफ प्लाजा होगा, जिसमें फूड आउटलेट, वेटिंग हॉल, एटीएम एवं किड्स प्ले एरिया होगा।

पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण के लिए एजेंसी निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा। स्टेशन को 498 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed