फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sitting on a chair for long periods of time can be dangerous... it can lead to heart and diabetes.

Gorakhpur News: देर तक कुर्सी पर बैठना पड़ सकता है भारी...हो जाएगी दिल और शुगर की बीमारी

Mon, 13 Apr 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sitting on a chair for long periods of time can be dangerous... it can lead to heart and diabetes.
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के अध्ययन में 80 प्रतिशत तक जोखिम की हुई पुष्टि
विज्ञापन

30-40 वर्ष के युवाओं में फैटी लिवर और प्री-डायबिटीज के केस बढ़े
लगातार बैठने से मांसपेशियां निष्क्रिय, शरीर में तेजी से बढ़ता है फैट

गोरखपुर। एक जगह लगातार पांच से छह घंटे बैठकर काम करना सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। मांसपेशियां निष्क्रिय होनी शुरू हो जाती हैं और शरीर में फैट जमा होने लगता है। हृदयघात और शुगर जैसी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले दो सालों में मेडिसिन विभाग में किए गए एक अध्ययन में ये बात सामने आई हैं। मेडिसिन विभाग के डॉ. राजकिशोर सिंह ने बताया कि इतनी देर तक बैठना एक दिन में 10 से 15 सिगरेट पीने के बराबर नुकसान पहुंचाता है। ऐसे लोगों में 80 प्रतिशत तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं विकसित होने की आशंका रहती है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अब 30 से 40 वर्ष के युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है, जो फैटी लिवर और प्री-डायबिटीज जैसी समस्याओं से पिछले दो सालों में ग्रसित हुए हैं। इसका मुख्य कारण शारीरिक श्रम में कमी और लगातार बैठकर काम करने की आदत है।
विज्ञापन

डॉ. राजकिशोर सिंह ने बताया कि पहले इस तरह की बीमारियां वृद्धावस्था में देखने को मिलती थीं लेकिन अब युवाओं में तेजी से बढ़ रही हैं। घंटों बैठना एक धीमी मौत की तरह है, जिसका असर धीरे-धीरे सामने आता है। हर 30 मिनट के बाद कम से कम दो मिनट टहलें ताकि शरीर सक्रिय बना रहे और गंभीर बीमारियों से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed