{"_id":"633d280a8a561b245c63c7db","slug":"sisters-who-went-to-fair-were-attacked-with-sticks-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मेला घूमने गईं बहनों पर लाठी-डंडे से हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मेला घूमने गईं बहनों पर लाठी-डंडे से हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस
Wed, 05 Oct 2022 12:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:15 PM IST
सार
भीष्म की दो बेटियां सोमवार रात में दुर्गा पूजा देखने के लिए घर से निकली थीं। अभी वह गांव के पंचायत भवन के पास पहुंची थीं कि आरोपी ने घेर लिया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बहनों में एक की उम्र 18 और दूसरे की 15 वर्ष है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के भेउसा गांव में सोमवार रात दुर्गा पूजा का मेला घूमने गईं दो बहनों पर मनबढ़ ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव के ही दुर्गेश के खिलाफ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने की धारा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, भीष्म की दो बेटियां सोमवार रात में दुर्गा पूजा देखने के लिए घर से निकली थीं। अभी वह गांव के पंचायत भवन के पास पहुंची थीं कि आरोपी ने घेर लिया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
बहनों में एक की उम्र 18 और दूसरे की 15 वर्ष है। शोर मचाने पर गांव वालों के आने पर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: विजयदशमी के दिन सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी फरियाद