फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sisters went to see Moharram fair molested brother beaten up for protesting

Gorakhpur News: मोहर्रम का मेला देखने गई बहनों से छेड़खानी, विरोध पर भाई को पीटा

Wed, 02 Aug 2023 12:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Aug 2023 12:20 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि मोहर्रम मेले में छेड़खानी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ बलवा, छेड़खानी व मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Sisters went to see Moharram fair molested brother beaten up for protesting
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर इमामबाड़ा में लगा मोहर्रम का मेला देखने गईं दो बहनों के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने साथ मौजूद उनके भाई को बुरी तरह मारा-पीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


मामले में शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत पांच पर छेड़खानी, मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात में छोटे काजीपुर इलाके का रहने वाला एक युवक अपनी दो बहनों के साथ मोहर्रम के मौके पर इमामबाड़ा में लगा मेला देखने पैदल ही जा रहा था। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में युवक ने बताया है कि रात करीब 9.30 बजे हम सब मिया बाजार इलाके में पहुंचे थे। इसी दौरान नसीम अपने चार अन्य साथियों के साथ बाइक से आया और रास्ते चलती बहनों से छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बेसुध हो जा रही मां, बोली- पुतले की तरह जल गया मेरा बेटा, किसी ने नहीं बुझाई आग

कुछ दूर चलने पर नसीम और उसके साथियों ने बाइक रोक दी और पैदल साथ चलते हुए बहनों पर फब्तियां कसने लगे। उनका हाथ पकड़ने की भी कोशिश की। युवक ने पुलिस को बताया कि रोकने की कोशिश करने पर सभी उस पर टूट पड़े और बुरी तरह मारा-पीटा। इस दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचने लगे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें: गंजेपन से परेशान हैं तो गोरखपुर एम्स जाइए, बाल लगवाइए

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि मोहर्रम मेले में छेड़खानी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ बलवा, छेड़खानी व मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed