फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sisters tied rakhi to soldiers pledged to protect country

रक्षाबंधन 2022: बहनों ने जवानों को बांधी राखी, देश रक्षा का दिलाया संकल्प

Thu, 11 Aug 2022 11:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Aug 2022 11:55 AM IST
सार

सचिव किरण दुबे ने कहा कि सैनिक भाइयों को राखी बांधाकर, मिठाई खिलाकर और आशीर्वाद प्राप्त कर गौरवान्वित महसूस हो रहा है। मीडिया प्रभारी सरिता मिश्रा ने बताया कि ये जवानों की देन है कि हम लोग अपने घरों में खुशी से और अपनों के बीच रह रहे हैं।

विज्ञापन
Sisters tied rakhi to soldiers pledged to protect country
जवानों को राखी बांधती बहनें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सैनिक भाइयों की कलाइयों पर बुधवार को बहनों ने राखी बांधकर देश की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। भाइयों ने भी बहनों को आशीर्वाद दिया और उनके साथ देश को सुरक्षित रखने की कसमें खाईं।
विज्ञापन


अमर उजाला की अपराजिता मुहिम और भार्गव सेवा समिति की ओर से कूड़ाघाट स्थित जीआरडी में जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जवानों को यह महसूस न हो कि ऐसे महत्वपूर्ण दिन पर उनकी बहनें उनके साथ नहीं हैं।
विज्ञापन


समिति की अध्यक्ष सुश्रेया तिवारी ने कहा कि हमारे देश के वीर सैनिक सरहद की सुरक्षा में अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर तैनात रहते हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर अपने घर नहीं लौट पाते हैं।  उनके साथ ये पर्व मनाने का सौभाग्य मिलना गौरव की बात है। कार्यक्रम का उद्घाटन सभी भाइयों को चंदन लगाकर और रक्षा बंधन बांधकर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव किरण दुबे ने कहा कि सैनिक भाइयों को राखी बांधाकर, मिठाई खिलाकर और आशीर्वाद प्राप्त कर गौरवान्वित महसूस हो रहा है। मीडिया प्रभारी सरिता मिश्रा ने बताया कि ये जवानों की देन है कि हम लोग अपने घरों में खुशी से और अपनों के बीच रह रहे हैं। इन भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर हम सभी को बहुत खुशी का अनुभव प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संस्था की सभी सदस्यों ने 50 भाइयों को राखी बांधी।

डॉ. सुमन पांडेय ने सभी भाइयों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। लेफ्टिनेंट कर्नल बद्री दत्त ने सभी बहनों को जीवन भर खुश रहने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरहद के साथ बहनों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इस शुभ अवसर पर बहनों ने हमारी खाली कलाई को भर दिया। बहनों के स्नेह और प्रेम की डोर से हमारी ताकत और बढ़ गई। इस दौरान कृतिका पांडेय, सरिता मिश्रा, दुर्गा पाठक, सूबेदार राम सिंह थापा, सूबेदार मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।

फौजी भाइयों को बांधी राखी, देश रक्षा का लिया संकल्प
रक्षाबंधन के पूर्व बुधवार को विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने कूड़घाट स्थित जीआरडी (गोरखा रेजिमेंट) के फौजी भाइयों के साथ धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान महिलाओं ने जवानों के हाथों में राखी बांधकर उनसे देश की रक्षा का संकल्प लिया।

मारवाड़ी महिला सेवा समिति की सदस्य संस्था की अध्यक्ष रेनू कंदोई के नेतृत्व में महिलाएं जीआरडी पहुंचीं और फौजी भाइयों को राखी बांधीं। जवानों ने सुरक्षा का वचन दिया। इस दौरान बिग्रेडियर पंकज सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल बीडी कनौला, कर्नल युवराज सिंह, सूबेदार राम सिंह थापा आदि मौजूद रहे।

योग वेदांत सेवा समिति के महिला उत्थान मंडल की महिलाओं ने जीआरडी के सैनिको के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान अध्यक्ष विमल गुप्ता, मधु द्विवेदी, वंदना गुप्ता, प्रियंका यादव, गायत्री यादव उपस्थित रहीं।
भुनेश्वरी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जीआरडी के फौजी भाइयों के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका आकांक्षा का विशेष योगदान रहा। इस दौरान ज्योति, अतुल आदि मौजूद रहे।
नियो अंबिएंस एकेडमी की छात्राओं ने भी फौजी भाइयों को राखी बांधी। इस दौरान डॉ. संदीप श्रीवास्तव, शिक्षिका अंकिता सिंह, रोशन उपाध्याय व छात्राएं मौजूद रहीं।
मारवाड़ी युवा मंच उड़ान की पदाधिकारियों ने स्पर्स ब्लाइंड स्कूल के बच्चों के साथ राखी का त्योहार मनाया। इस दौरान अध्यक्ष खुशबू मोदी, दिशा टिबरेवाल, नैना जलान आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed