{"_id":"647e31932e330d23ea057754","slug":"sisters-doli-will-come-out-first-then-brothers-bier-will-rise-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-195479-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चली गई थी जान: पहले निकलेगी बहन की डोली, फिर उठेगी भाई की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चली गई थी जान: पहले निकलेगी बहन की डोली, फिर उठेगी भाई की अर्थी
Tue, 06 Jun 2023 10:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 10:23 AM IST
सार
रविवार को महराजगंज के पनियरा इलाके में हुए सड़क हादसे में भटहट के मोनू की मौत हो गई। मोनू के बहन की 6 जून को शादी तय है। बहन की शादी से पहले ही भाई की मौत से घर में मातम छाया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ है।
विज्ञापन
महाराजगंज सड़क हादसे में युवक की गई थी जान। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सड़क हादसे में भटहट के युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छाया है। शादी से पहले दुल्हन के भाई की मौत की खबर सुनकर उसके होने वाले ससुराल के लोग भी घर पहुंचे। दोनों परिवारों में सहमति बनी है कि पहले मंगलवार को बहन की शादी पूरी होगी और उसकी डोली निकलेगी और फिर भाई की अर्थी को उठाया जाएगा। परिवार में वैसे तो खुशी का कोई माहौल बचा ही नहीं, लेकिन बेबस परिवार अब रश्मों को पूरा कर रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार को महराजगंज के पनियरा इलाके में हुए सड़क हादसे में भटहट के मोनू की मौत हो गई। मोनू के बहन की 6 जून को शादी तय है। बहन की शादी से पहले ही भाई की मौत से घर में मातम छाया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: NCR की राह पर गोरक्षनगरी, दायरा बढ़ा तो आस-पास के गांवों की भी चमक बढ़ी
विज्ञापन
मोनू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का भाई है। वह हैदराबाद में पेंट पालिश का काम करता था। दो दिन पहले बहन की शादी में शामिल होने आया था। उधर, घटना की जानकारी होने के बाद वर पक्ष के लोग मृतक के घर पहुंच गए। परिवार के इस दुख की घड़ी में शामिल होने के साथ ही मानवता की मिसाल पेश कर दी।
पूर्व ग्राम प्रधान कनिक लाल यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से तय हुआ कि मंगलवार सुबह वे भटहट पहुंच कर दुल्हन की विदाई करा कर ले जाएंगे। इसके बाद उसके भाई के शव का अंतिम संस्कार बरगदही स्थित बैकुंठधाम पर किया जाएगा। तब तक के लिए शव को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है।