फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A victim has complained to Gorakhpur SP City about fraudulent sale of land through forgery

Gorakhpur News: साहब! जमीन हाथ से गई, पत्नी को भी साथ ले गया जालसाज- जानें पीड़ित कैसे आ गया इसके झांसे में

Wed, 03 Jul 2024 10:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2024 10:40 AM IST
सार

साहब! जमीन भी गई हाथ से, पत्नी को भी ले गया जालसाज..। यह गुहार पुलिस ऑफिस पहुंचे एक फरियादी ने एसपी सिटी से लगाई। कुशीनगर के रहने वाले एक युवक से आठ लाख रुपये लेकर जालसाज ने सीलिंग की जमीन बेच दी।

विज्ञापन
A victim has complained to Gorakhpur SP City about fraudulent sale of land through forgery
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहब! जमीन भी गई हाथ से, पत्नी को भी ले गया जालसाज...। यह गुहार पुलिस ऑफिस पहुंचे एक फरियादी ने एसपी सिटी से लगाई। कुशीनगर के रहने वाले एक युवक से आठ लाख रुपये लेकर जालसाज ने सीलिंग की जमीन बेच दी।
विज्ञापन


अब वह इसके लिए फरियाद कर ही रहा था कि उसकी पत्नी से भी जालसाज की नजदीकी हो गई और वह भी उसके साथ घूमने लगी है। पीड़ित को न तो जमीन मिली है और न ही पत्नी ही उसके साथ रहने को तैयार है।
विज्ञापन


ठगी का शिकार हुआ युवक रोते हुए एसपी सिटी के पास पहुंचा और न्याय की गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी सिटी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ कैंट को सौंपी है। पुलिस ने पीड़ित को जमीन के नाम पर हुई जालसाजी में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर का रहने वाला युवक कुछ वर्ष पहले विदेश कमाने चला गया था। वहां से आने के बाद उसने यही पर काम शुरू कर लिया। गृहस्थी को बसाने के लिए उसने एक जमीन लेने को सोची। एम्स इलाके में उसने जमीन देखी और फिर जालसाज ने उसे आठ लाख रुपये कीमत जमीन की बता दी।

जमीन के लिए रुपये देने के बाद उसने बैनामा भी करा लिया, लेकिन जब खारिज दाखिल के लिए गया तो पता चला कि जो जमीन उसे बेची गई है वह सीलिंग की है। इसके बाद से वह परेशान होकर ठगी करने वाले के पास दौड़ने लगा।

युवक का आरोप है कि अब उसकी पत्नी से उसने नजदीकी बढ़ा ली है और उसे भी लेकर चला गया है। जमीन और पत्नी दोनों जाने के बाद युवक परेशान हो गया और थाने पर फरियाद न सुनी जाने के बाद वह एसपी के पास पहुंचा था।


कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि युवक ने प्रार्थना पत्र दिया है। सीलिंग की जमीन बेचने के प्रकरण की जांच सीओ कैंट को दी गई है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed