फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sir! If mining continues like this, our houses will collapse

Gorakhpur News: साहब! ऐसे ही होता रहा खनन तो ढह जाएंगे हमारे घर

Fri, 17 May 2024 04:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Sir! If mining continues like this, our houses will collapse
फोटो-
विज्ञापन

गोरसैरा के दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम खजनी से लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
उनवल (गोरखपुर)। साहब! मिट्टी का अवैध खनन ऐसे ही होता रहा तो हमारे घर ढह जाएंगे। हम लोग बर्बाद हो जाएंगे। सिर छिपाने की जगह नहीं बचेगी। उम्मीद है कि आप न्याय करेंगे।
ये बातें बृहस्पतिवार को गोरसैरा गांव के टोला जगरनाथपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम खजनी से कहीं। एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर ग्रामीणों ने अवैध खनन रोकने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि आमी नदी के किनारे बसे उनके गांव में प्रतिवर्ष बाढ़ आती है। खेतों में और संपर्क मार्ग के पास हो रहे अवैध खनन से लोगों के घरों के पास गहरे गड्ढे हो जा रहे हैं। बाढ़ आने पर इन गड्ढों में पानी भरने से गंभीर हादसे और भू-स्खलन से घरों के ढहने की आशंका है। खनन माफिया धड़ल्ले से खनन में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

गांव के संजय, शशिकला, वृंदावन, आद्या प्रसाद, प्रदीप, कृष्ण कुमार, सुनील, वीरेंद्र, द्वारिका, इंद्रपाल, साधुपाल, बालमुकुंद, धर्मेंद्र, शैलेश पाल, विंध्याचल, राधेश्याम, कप्पू, भगवानदास, रामदास, आदित्य समेत अन्य लोगों ने डीएम, एसडीएम और मंडलायुक्त को प्रार्थनापत्र देकर अवैध खनन रोकने की मांग की है। इस मामले में कमिश्नर ने एसडीएम को अवैध खनन रोकने और आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ एक जेसीबी पकड़ा गया

गुलरिहा। इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो में बृहस्पतिवार को मिट्टी के अवैध खनन के दौरान पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान सिद्धू पासवान ने उच्चाधिकारियों को नवीन परती की भूमि पर मूर्ति रखकर कब्जा करने के प्रयास की सूचना बृहस्पतिवार को दी। जिसपर सीओ योगेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नवनिर्मित चबूतरा एवं मूर्ति हटवाने के बाद अधिकारी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान थोड़ी दूर पर ट्रैक्टर-ट्राॅली व जेसीबी लगाकर अवैध खनन किया जा रहा था।

पुलिस व मजिस्ट्रेट की गाड़ी देख खनन में शामिल कुछ ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर चालक फरार हो गए। मौके पर एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी गई। चालकों ने खनन से संबंधित किसी प्रकार के कागजात नहीं दिखा सके। तीनों वाहनों को सीज कर दिया गया। सीओ गोरखनाथ ने प्रधान से कहा कि अवैध खनन होने पर उन्हें सूचना दें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवैध खनन पर नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed