फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Singhadia Colony: Dilapidated electric poles, fear of accident

सिंघड़िया कॉलोनी : जर्जर हो चुके बिजली के खंभे, हादसे की आशंका

Mon, 11 May 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 11 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Singhadia Colony: Dilapidated electric poles, fear of accident
गोरखपुर। सिंघड़िया कॉलोनी में बिजली के अधिकतर खंभें जर्जर हैं। विद्युत पोल नीचे से टूटकर खोखले हो गए हैं। कभी भी अचानक बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि बिजली निगम से कई बार शिकायत के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मेन रोड से कॉलोनी के भीतर जाने वाली सड़क पर लगे अधिकतर विद्युत खंभे नीचे से टूटकर खोखले हो चुके हैं। मोहल्ले के राजदेव यादव ने बताया कि घर के पास स्थित बिजली का खंभा तीन महीने से खोखला होकर जर्जर स्थिति में हैं। तेज हवा से यह टूटकर मकान पर गिर सकता है। वहीं, प्रमोद प्रजापति ने बताया कि जर्जर पोल के गिरने से पूरे कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित तो होगी ही रास्ते से जा रहे किसी व्यक्ति के ऊपर गिरने से जान भी जा सकती है। इन जर्जर खंभों को बदलवाने के लिए बिजली निगम से लगातार शिकायत की जा रही है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। किसी भी घटना के बाद ही बिजली विभाग की नींद टूटती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed