{"_id":"687558662ec431cd460aa9cf","slug":"signal-cable-was-cut-while-laying-underground-power-cable-five-trains-were-stopped-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1056-1003037-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भूमिगत बिजली केबल डालने के दौरान सिग्नल केबल कटा, पांच ट्रेनें खड़ी रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भूमिगत बिजली केबल डालने के दौरान सिग्नल केबल कटा, पांच ट्रेनें खड़ी रहीं
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के आउटर पर एक से दो घंटे खड़ी रहीं वैशाली, इंटरसिटी समेत पांच ट्रेनें
रविवार का मामला, आरपीएफ ने केस दर्ज कर शुरू की विवेचना
गोरखपुर। कैंट रेलवे स्टेशन के पास भूमिगत केबल डालने के दौरान रविवार को सिग्नल का केबल कट गया। इससे वैशाली, इंटरसिटी और बरौनी क्लोन समेत पांच ट्रेनें आउटर पर एक से दो घंटे तक खड़ी रहीं। रेलवे कर्मचारियों ने केबल दुरुस्त किया, जिसके बाद ट्रेनें रवाना की गईं। कैंट आरपीएफ ने केबल कटने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रविवार को कैंट रेलवे स्टेशन से मोहद्दीपुर की तरफ बिजली निगम की ओर से भूमिगत केबल डाला जा रहा था। इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन को नहीं दी गई। काम के दौरान ही रेल लाइन के मेन सिग्नल का केबल कट गया। सिग्नल गायब होने की जांच-पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि कुछ लोग भूमिगत केबल डाल रहे हैं।
इसकी सूचना रेल प्रशासन ने आरपीएफ को भी दी। सिग्नल के अभाव में ट्रेनों को आउटर पर ही रोकना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आने वाली 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दिल्ली से आ रही 02564 बरौनी क्लोन दो घंटे और इंटरसिटी आधे घंटे तक गोरखपुर स्टेशन के आउटर पर खड़ी रही। गर्मी में यात्रियों को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन
कैंट स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सिग्नल केबल कटने की जानकारी हुई तो मौके की जांच की गई। पता चला कि बिजली केबल डालने के दौरान सिग्नल का केबल कटा है। अज्ञात के खिलाफ रेल एक्ट 174 में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।