Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Siddharthnagar News: Youth demonstrated at Suthauli-Bhansar, submitted memorandum

Gorakhpur News: सुठौली-भंसार पर युवाओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Mon, 13 Oct 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 13 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Youth demonstrated at Suthauli-Bhansar, submitted memorandum
हुई मार्ग दुर्घटना को लेकर लोगों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। स्रोत विज्ञ​प्ति
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के यशोधरा ग्रामीण नगर पालिका नंबर पांच सुठौली में सड़क पर खड़े ट्रकों के कारण सड़क हादसे में शनिवार को गणेश कुमार गुप्ता (30) की मौत हो गई। शनिवार शाम सुठौली भंसार कार्यालय पर मौत से आक्रोशित युवाओं ने मर्यादपुर पुलिस चौकी के पास टायर जलाकर विरोध जताया और भंसार कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। युवाओं की मांग है कि सड़क पर वाहनों की पार्किंग तत्काल रोकी जाए। स्थानीय युवक ईशान पाठक ने बताया कि सुठौली सीमा शुल्क कार्यालय से मर्यादपुर तक 500 मीटर तक मालवाहक वाहनों की कतार लगी रहती है। पांच मीटर चौड़ी सड़क ट्रकों से घिरी रहती है। बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने यह भी बताया कि छह साल पहले इसी मार्ग पर एक नौ वर्षीय बच्ची की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed