फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Siddharthnagar News: Wholesale and retail drug dealers held a meeting

Gorakhpur News: थोक और फुटकर दवा व्यवसायियों ने की बैठक

Sun, 12 Oct 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 12 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Wholesale and retail drug dealers held a meeting
सिद्धार्थनगर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई की ओर से जनपद के निजी होटल में होलसेल और रिटेल दवा व्यवसायियों की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में दवा कारोबार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सभी व्यवसायियों से आग्रह किया गया कि वे नियमों के अनुरूप दवा का विक्रय करें। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर सख्ती बरतने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने कहा कि दवा व्यवसाय केवल रोजगार नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि मरीजों को सही, मानक और गुणवत्तायुक्त दवाएं उपलब्ध कराएं। किसी भी प्रतिबंधित या अवैध दवा की बिक्री न करें। सभी दवाओं को केवल वैध बिल के आधार पर खरीदें और उसी प्रकार बिल के साथ ही बेचें।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य न केवल व्यवसायियों के हितों की रक्षा करना है बल्कि समाज में दवा कारोबार की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed