{"_id":"68ed3685972cf7360d083c03","slug":"siddharthnagar-news-weather-changes-cold-increases-at-night-gorakhpur-news-c-227-1-sdn1003-146439-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बदला मौसम का मिजाज रात में बढ़ रही ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बदला मौसम का मिजाज रात में बढ़ रही ठंड
Mon, 13 Oct 2025 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम के बदले मिजाज से शाम होते ही लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। इससे लोग दिन में भी उमस से राहत मिली है जबकि शाम को पड़ रही हल्की ठंड से लोग गर्म कपड़ा भी पहनना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आगे और भी ठंड बढ़ेगी।
बढ़ती ठंड को देखते हुए डॉक्टरों ने भी लापरवाही नहीं करने की सलाह दी है। वहीं घर के बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखना होगा। लापरवाही हुई तो उनमें सर्दी, खांसी, वायरल फीवर का प्रकोप भी बढ़ेगा। सुबह-शाम ठंड के एहसास से लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं। डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर बच्चों व बुजुर्गों में होता है। ऐसे में उन्हें रात में सफर करने से बचना होगा। यदि सफर में दो पहिया से जा रहे हैं तो अंदर गर्म कपड़े जरूर पहन लें। इसके अलावा घर अथवा बाहर फ्रिज से निकला हुआ कोई भी सामान फौरन न खाएं।
घरों में ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन कर वह बदलते मौसम की बीमारी से बच सकते हैं। लापरवाही करने पर लोगों को सर्दी, खांसी व वायरल फीवर का शिकार होना पड़ सकता है।