फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Siddharthnagar News: The audience was moved by the staging of the burning of Lanka

Gorakhpur News: लंकादहन का मंचन देख दर्शक हुए भावविभाेर

Mon, 13 Oct 2025 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The audience was moved by the staging of the burning of Lanka
नगर पंचायत बढनीचाफा स्थित रामदीन जूनियर हाईस्कूल के परिसर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवा
भवानीगंज। नगर पंचायत बढ़नीचाफा अंतर्गत स्थित रामदीन जूनियर हाईस्कूल के मैदान में चल रहे रामलीला मंचन में रविवार की रात लंका दहन का मंचन किया गया। इस प्रसंग को देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक एकत्र हुए।
विज्ञापन

मंच पर कलाकार राजेंद्र वर्मा ने हनुमानजी की लीला का चित्रण किया। जब हनुमानजी लंका में माता सीता का पता लगाते हैं, रावण के दरबार में अपनी वीरता का परिचय देते हैं और अंत में अपनी पूंछ में लगी आग से पूरी लंका को जला देते हैं। यह दृश्य देखते ही दर्शक भावविभोर हो उठे। लंका दहन के दृश्य में आकर्षक प्रकाश, ध्वनि और आतिशबाजी के प्रभाव ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

रामलीला समिति के अध्यक्ष रामनेवास यादव ने बताया कि सोमवार की रात राम-सुग्रीव मैत्री और सेतुबंध प्रसंग का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर रामकुमार कशौधन, राजकुमार गुप्ता, अमित कुमार, महेंद्र सोनी, उमानाथ गुप्ता, रिंकू गुप्ता, मंटू जायसवाल, महेष कुमार, संजय गुप्ता, ऋषि, विकास, मनीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed