फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Siddharthnagar News: Sneha became a police officer for a day

Gorakhpur News: स्नेहा बनीं एक दिन की थानेदार

Mon, 13 Oct 2025 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Sneha became a police officer for a day
एक दिन के लिए  महिला थाना प्रभारी बनी स्नेहा पांडेय। स्रोत पुलिस
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की 11वीं की छात्रा स्नेहा पांडेय को एक दिन का महिला थाना प्रभारी बनाया गया। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए दिशा- निर्देश दिए। साथ ही पुलिसिंग कैसे की जाती है, इसके बारे में जानकारी दी। महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने मिशन शक्ति के तहत सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मशीना जनपद सिद्धार्थनगर की कक्षा 11वीं की छात्रा स्नेहा पांडेय को एक दिन का महिला थाना प्रभारी बनाया गया। जिन्होंने पदभार ग्रहण करते ही पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना तथा उसका समाधान भी किया। उन्होंने महिलाओं के लिए मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया स्कूल से आई अन्य छात्राओं को थाने पर की जाने वाली कार्रवाई थाने पर प्रचलित रजिस्टर, सीसीटीएनएस, एफआईआर पंजीकरण, साइबर हेल्प डेस्क, महिला बंदी गृह, पुरुष बंदी गृह, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed