फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Siddharthnagar News: Patients suffering from sore throat, fungal infection and joint pain increased

Gorakhpur News: गले में खराश, फंगल इंफेक्शन व जोड़ों के दर्द के मरीज बढ़े

Mon, 13 Oct 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 13 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Patients suffering from sore throat, fungal infection and joint pain increased
भनवापुर क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में मरीज देखते चिकित्सक। स्रोत 
- भनवापुर के पीएचसी बिजौरा, तरहर व सोहना में कुल 112 मरीजों का हुआ इलाज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के इलाज के लिए मरीज पहुंचे। इनका इलाज कर निशुल्क दवाएं दी गईं। सीने में दर्द और हड्डी से संबंधित मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए संदर्भित किया गया।

भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में कुल 112 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं दी गईं। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 43 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने 30 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. बीके सिंह तथा पीएन तिवारी ने 39 मरीजों को इलाज व निशुल्क दवाएं दीं। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में मौसम परिवर्तन के कारण संक्रामक बीमारियों जैसे वायरल फीवर, निमोनिया, खांसी व गले में खराश आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। संक्रमण को रोकने के लिए मास्क अथवा रुमाल का प्रयोग करें। इस दौरान पीएन तिवारी, कौश्तुभ तिवारी, अजय पांडेय, प्रिंस पांडेय, अमित तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बदला मौसम, सर्दी-जुकाम व पेट दर्द के मरीज बढ़े

बिस्कोहर। मौसम के बदलाव के कारण सर्दी जुकाम के साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रविवार को बिस्कोहर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 221 मरीजों के सेहत की जांच की गई। इसमें इलाज के लिए 105 पुरुष, 83 महिला, 33 बच्चों ने पंजीकरण कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. एससी शर्मा ने मरीजों को स्वास्थ्य रहने के लिए उपाय बताए गए। बताया कि मौसम के बदलाव के कारण मरीजों में सर्दी-खांसी, बुखार और पेट दर्द के रोगी मिल रहे हैं। जांच के बाद नियमित दवाओं के सेवन की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि मौसम में हो रहे परिवर्तन से यह दिक्कतें देखने को मिल रही हैं। इस दौरान धीरज राय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मेले में आए 13 मरीजों का हुआ इलाज
डुमरियागंज। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में उपचार के लिए कुल 13 मरीज पहुंचे। इनमें वायरल फीवर और जुकाम के मरीज ज्यादा रहे, जिनकी चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें दवाएं दीं। खान-पान को लेकर आवश्यक परामर्श भी दिया। मेला में आए 13 मरीजों में जुकाम, खांसी और बुखार, पेट दर्द रोग के मरीज शामिल रहे। इस दौरान डाॅ. बीके सिंह, डाॅ. राम किशोर प्रजापति, पवन श्रीवास्तव, एएनएम दिव्या मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed