फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Siddharthnagar News: Medical College: Medical College: Roof doors closed... ID cards will be issued to attendants

मेडिकल कॉलेज : बंद किए गए छत के दरवाजे... तीमारदारों काे जारी होगा पहचान पत्र

Mon, 13 Oct 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 13 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Medical College: Medical College: Roof doors closed... ID cards will be issued to attendants
- देवरिया में हुई वारदात के बाद बदली सुरक्षा व्यवस्था, जारी रहेगा निगरानी
विज्ञापन

- टंकी की सफाई के बाद छत पर जाने से पूरी तरह से रहेगी रोक, बनाए गए नोडल अफसर
सिद्धार्थनगर। देवरिया में पानी की टंकी में शव मिलने की वारदात के बाद सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में हलचल बढ़ गई है। वारदात के बाद माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मरीज व तीमारदार इधर-ऊधर नहीं भटक पाएंगे, वहीं भर्ती मरीज के तीमारदार का पहचान पत्र भी बनाया जाएगा, जिससे विभागीय लोगों को उनके बारे में जानकारी हो सके।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। ओपीडी के अलावा भर्ती होने वाले मरीजों और उनके साथ आने वाले तीमारदारों को मिलाकर भीड़ बढ़ जाती है। आम दिनों में 1300-1500 के बीच मरीज ओपीडी में देखे जाते हैं। सोमवार को 1637 मरीज देखे गए। वहीं इस समय 200 मरीजों को भर्ती किया गया है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना बड़ी चुनौती है। देवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में एक मरीज का शव मिलने के बाद शासन ने सभी मेडिकल कॉलेज को अलर्ट जारी किया है। इस कड़ी में अब माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में टंकी की सफाई कराने के साथ मरीजों के तीमारदारों की निगरानी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डॉ. प्रशांत बने नोडल
शासन के निर्देश के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आ गया है। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रशांत नोडल भी बनाया गया है जबकि मेडिकल कॉलेज चिकित्सा परिसर के तीनों भवनों की सफाई व अन्य गतिविधियों पर निगरानी रख रहे हैं। वहीं भर्ती मरीजों के साथ रहने वाले तीमारदारों की मार्च तक जो निगरानी की जा रही थी। बीच में इसमें थोड़ा ढील दे दी गई, लेकिन देवरिया की वारदात के बाद अब व्यवस्था को दोबारा शुरू कर दिया गया है। इसके तहत सभी तीमारदारों के कार्ड बनाए जाएंगे, जिससे उनके कैंपस में इधर-उधर जाने के बाद भी विभागीय जिम्मेदार उन्हें पहचान सकें। इसके साथ ही बाहरी की एंट्री रोकने के लिए भी सुरक्षा के इंतजाम सख्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि सभी छतों की निगरानी करने के बाद लॉक करवाया जा रहा है। निगरानी के लिए नोडल भी बनाए गए हैं। मरीजों के तीमारदारों का पहचान पत्र जारी किया जाएगा, जिससे कैंपस में कहीं भी रहने पर उनकी पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed