फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Siddharthnagar News: Even after six months, the supply has not started

Gorakhpur News: छह माह बीतने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं

Sun, 12 Oct 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 12 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Even after six months, the supply has not started
सकारपार। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके, इसके लिए बांसी विद्युत खंड के पटखौली फीडर के अंतर्गत कम्हरिया गांव में 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। मगर छह माह बीतने के बाद भी अब तक उससे आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। हालत यह है कि ग्रामीणों को आए दिन लो वोल्टेज और कटौती से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कम्हरिया गांव में हाई वोल्टेज बिजली सप्लाई दौड़ रही है। शुरु में उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिए गांव में 10-10 केवीए के तीन ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए थे। उसी समय पूरे गांव में एलटी तार के जरिये आपूर्ति की जा रही थी। उपभोक्ताओं की संख्या कम होने से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती थी, लेकिन इस समय गांव में कनेक्शनधारियों की संख्या बढ़कर लगभग 100 के करीब पहुंच चुकी है। इससे ट्रांसफॉर्मर और एलटी लाइन पर लोड पड़ रहा है, जिससे उसमें आए दिन फॉल्ट होता रहता है। यहीं कारण है कि गांव में आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed