{"_id":"68ebefc9626426938303ff91","slug":"siddharthnagar-news-describes-the-childhood-pranks-of-lord-krishna-gorakhpur-news-c-227-1-sgkp1033-146355-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन
Sun, 12 Oct 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के सेमरा बनकसिया में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते आचार्य विनोद कृष्ण शास्त्री। संवाद
भनवापुर। क्षेत्र के सेमरा बनकसिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शनिवार की रात कथा वाचक पं. विनोद कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया।
उन्होंने नंदगांव और वृंदावन में पूतना वध, शकटासुर, तृणावर्त, कालिया नाग पर विजय,गोवर्धन पूजा और ग्वाल-बालों संग बाल्यकाल की चंचल घटनाओं को विस्तारपूर्वक सुनाया। कथा वाचक ने बताया कि कैसे भगवान ने बाल रूप में ही अधर्म के प्रतीक कंस का अंत कर धर्म की स्थापना की। कंस वध की कथा सुनाते हुए श्रोतागण भावविभोर हो उठे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ दूर-दराज से आए भक्त भी उपस्थित रहे। इस दौरान जगदीश प्रसाद शुक्ल, आचार्य राजन शास्त्री, विशाल शास्त्री, अमन शास्त्री, अंकुर आदि मौजूद रहे।