{"_id":"68dd60022d146c4bb6056386","slug":"siddharthnagar-news-dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-saree-in-the-garden-suspicion-of-murder-gorakhpur-news-c-227-1-sgkp1034-145735-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाग में साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाग में साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Wed, 01 Oct 2025 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बैलिहवा गांव के बगल बंधे के किनारे घटना स्थल लगी लोगों की भीड़। संवा
पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बैजनथा के टोला बैलिहवा से मंगलवार रात लापता हुए शनिदेवल (25) पुत्र जगलाल की बुधवार सुबह पेड़ से लटकी लाश मिली। युवक का शव गांव के बगल बंधे से सटे एक बाग में पेड़ की डाल पर साड़ी के सहारे लटका हुआ मिला। युवक की मां ने हत्या की आशंका जताई है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची मिश्रौलिया थाने की पुलिस ने लाश को शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां ने कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। बैलिहवा गांव निवासी शनिदेवल (25) पुत्र जगलाल मंगलवार की रात को घर से निकलकर गांव में गया था। वह रात को घर नहीं लौटा तो परिजनों ने रातभर खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
बुधवार सुबह किसी ने गांव के बगल बंधे के सटे बगीचे में आम के पेड़ की डाल पर साड़ी के सहारे लटकी हुई लाश देख परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मिश्रौलिया पुलिस ने लाश को पेड़ से नीचे उतरवाकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिश्रौलिया थानाध्यक्ष बृजेश सिंह का कहना है कि लाश का पंचनामा बनवाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप : मृतक की माता सोनमती ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मंगलवार रात को गांव के कुछ लोग उसके बेटे को बुलाकर ले गए और वह रात को नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई पर उसका पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह उसकी लाश बगल के बगीचे में मिली।