{"_id":"68ebeddb9057263050057908","slug":"siddharthnagar-news-buy-oil-carefully-your-health-will-deteriorate-during-the-festival-gorakhpur-news-c-227-1-sgkp1033-146378-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संभलकर खरीदें तेल... त्योहार में खराब हो जाएगी सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संभलकर खरीदें तेल... त्योहार में खराब हो जाएगी सेहत
Sun, 12 Oct 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खुशियों के पर्व दीपावली को लेकर जहां लोगों ने पहले से पकवान और मिठाई सहित अन्य सामानों की खरीदारी में जुट गए हैं। वहीं, धंधेबाज मोटी कमाई के लिए मिलावटी और नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री को स्टोर कर चुके हैं। त्योहार में मांग की वजह से इसे खपाना भी आसान है। इसमें सबसे अधिक प्रयोग होने खाद्य तेल है।
हाेली में हुई सैपलिंग की रिपोर्ट दो माह बाद आई तो 40 में 35 नमूने फेल पाए गए थे। विभिन्न ब्रांड की चमचमाती पैकिंग के साथ तेल बाजार में आ गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम काम कर रही है। सैंपलिंग भी की जा रही है। मगर जब तक जांच की रिपोर्ट आएगी, इन मिलावटी माल की खपत हो चुकी होगी। इसलिए अगर बाजार से खाद्य तेल ले रहे हैं तो ब्रांड का ही लें और परखकर ही खरीदें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो मिलावटी खाद पदार्थ का सेवन करके गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं।
केवल तेल का 25 से 30 करोड़ का कारोबार : दीपावली में जहां दीप जलाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं। वहीं पूड़ी और अन्य खाद्य सामग्री के लिए तेल का इस्तेमाल किया जाता है। नगर के एक कारोबारी ने बताया कि मौजूदा समय में बाजार में 10 से प्रकार से अधिक के ब्रांड के तेल बाजार में उपलब्ध हैं। दीपावली को देखते हुए दो माह पहले से सामग्री स्टोर की जा रही है। उनके मुताबिक तेल में कई क्वालिटी के आते हैं। पैकेट पर तो दावा किया जाता है, लेकिन स्वाद में बहुत अंतर होता है। टिन और नए ब्रांड की पैकिंग में बड़ी शिकायत आ रही है। बड़े दुकानदार का कम से कम 15- 20 लाख रुपये का त्योहार में कारोबार होगा। वहीं, जनपद की बात करें तो सिर्फ दीपावली में 30-35 करोड़ रुपये का तेल बिकता है। साल के सबसे अधिक बिक्री का सीजन माना जाता है। आपूर्तिकर्ता में 70 प्रतिशत गोरखपुर और 30 प्रतिशत अन्य मंडी से आता है। यहां से भाड़ा कम पड़ता है, इसलिए बड़े दुकानदार सामान यहीं से उठाते हैं।
विज्ञापन
चौंकाने वाली रही है त्योहार की रिपोर्ट : होली त्योहार में मुनाफाखोरों ने लाखों की मिलावटी मिठाई, तेल, नमकीन और पनीर खपा दी। होली में मिलावटी सामान की खूब बिक्री हुई। इसमें खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट चौंकाने वाली रही। इसमें 40 में 35 नमूने फेल हो गए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटखोरों पर केस दर्ज करवाएगा और जुर्माना भी लगाया। इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि त्योहार में धंधेबाज मोटी कमाई के लिए किसी प्रकार से जहर बांटने का काम करते हैं।
करोड़ों का बिक जाएगा पाम आयल: दीपावली में पकौड़ी, पूरी और मटर पनीर, तक में निम्न गुणवत्ता के तेल का प्रयोग किया जा रहा है। सामान्य दिनों में जितने खाद्य तेल की खपत दो माह में होती है, उतना पाम आयल त्योहार में एक सप्ताह में ही खपा दिया जाता है। तेल के थोक कारोबारी ने बताया कि त्योहार में 110-120 रुपये में बिकने वाले पाम आयल की डिमांड अधिक रहती है। बड़े दुकानदार भी पाम आयल की ज्यादा खरीद करते हैं। दीपावली में डिमांड अधिक बढ़ जाएगी।
े