फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Siddharthnagar News: Allegations of irregularities in road construction, villagers protest

Gorakhpur News: सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Mon, 13 Oct 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 13 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Allegations of irregularities in road construction, villagers protest
शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के सेखुईया चौराहे पर सड़क पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण के लोग
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के भैसहवा से सेखुईया चौराहा होते हुए गायघाट तक जाने वाली तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। खेखुईया चौराहे पर हो रही आरसीसी सड़क के निर्माण में ऊंचाई को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर सड़क के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उनका मानक के अनुरूप काम नहीं करने का आरोप लगाया है। भैसहवा से गायघाट तीन किमी लंबी सड़क सेखुईया चौराहे पर अधूरी पड़ी 100 मीटर सड़क पर सोमवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान सड़क की ऊंचाई को लेकर यहां के लोगों ने सड़क पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन कर आरसीसी सड़क के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। लोगों का आरोप है कि चौराहे पर सड़क नीची है, जिससे यहां पर पानी भर जाता है। यहां पहले गिट्टी डालकर तब आरसीसी सड़क का निर्माण किया जाए। क्षेत्र के प्रेमचंद निषाद, राजेंद्र प्रसाद, रियाज, रामप्रकाश, भोनू, जोधन यादव, जोखन आदि लोगों ने खेखुईया चौराहे पर सड़क के ऊपर गिट्टी डालकर सड़क को ऊंचा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed