{"_id":"61bd6ca6eb9db402895cb3d5","slug":"sic-of-gorakhpur-women-hospital-accuses-ad-health-of-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर महिला अस्पताल: एसआईसी ने एडी हेल्थ पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर महिला अस्पताल: एसआईसी ने एडी हेल्थ पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला
Sat, 18 Dec 2021 10:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:44 AM IST
सार
भाजपा सांसद रवि किशन ने एसआईसी की शिकायत शासन से की थी। जिसके बाद शासन के आदेश पर एसआईसी पर लगे आरोपों की एडी हेल्थ जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर महिला अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लापरवाही समेत तमाम आरोपों में घिरी महिला अस्पताल की एसआईसी डॉ. नीना त्रिपाठी ने एडी हेल्थ डॉ. रमेश गोयल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी तहरीर गुलरिहा पुलिस को भी दी है। शासन के निर्देश पर एडी हेल्थ, एसआईसी के खिलाफ आरोपों की जांच कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने महिला अस्पताल की एसआईसी डॉ. नीना त्रिपाठी की शिकायत शासन से की थी। सांसद का आरोप था कि जनता के साथ एसआईसी का व्यवहार ठीक नहीं है। कई लापरवाही भी सामने आ चुकी है। इस मामले की जांच शासन ने एडी हेल्थ को दी है।
एडी हेल्थ ने एसआईसी से पूछताछ भी की है। इसी बीच एसआईसी डॉ. नीना त्रिपाठी ने गुरुवार की देर शाम गुलरिहा थाने में तहरीर देकर एडी हेल्थ पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तीन पन्नों की तहरीर में कई बार लिखा है कि उत्पीड़न करने के लिए एडी हेल्थ बार-बार बुलाते हैं, हालांकि यह उत्पीड़न किस प्रकार का है, इसके बारे में डॉक्टर ने खुलकर अपनी तहरीर में जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर गुलरिहा, चंद्रहास मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एडी हेल्थ डॉ. रमेश गोयल ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं है, जो भी आरोप लगाए गए हैं। वह पूरी तरह से निराधार हैं। पहले से ही एसआईसी के खिलाफ जांच चल रही है। दबाव बनाने के लिए फर्जी उत्पीड़न की बातें कह रही हैं। जांच के लिए एक बार बुलाया गया था। इस दौरान उनके पति और उनका स्टेनो भी साथ में था। ऐसे में उत्पीड़न की बात पूरी तरह से गलत है।