{"_id":"6570d8effacb9f36cc0045fd","slug":"shyama-devi-general-knowledge-scholarship-exam-on-25th-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-391176-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: श्यामा देवी सामान्य ज्ञान छात्रवृत्ति परीक्षा 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: श्यामा देवी सामान्य ज्ञान छात्रवृत्ति परीक्षा 25 को
Thu, 07 Dec 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जायसवाल विकास समिति की बैठक बुधवार को घोष कंपनी चौक पर हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्यामा देवी सामान्य ज्ञान छात्रवृत्ति परीक्षा 25 दिसंबर को राम अवध जायसवाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर गीता वाटिका में होगी। परीक्षा के लिए फार्म भरने का अंतिम दिन 22 दिसंबर है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे परीक्षा समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र स्वरूप जायसवाल ने बताया कि बच्चों में सामान्य ज्ञान और बौद्धिक विकास के लिए यह परीक्षा प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर की चार वर्गों में होगी। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को नकद राशि और परीक्षा में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। बैठक में अजय कुमार जायसवाल, अरविंद विक्रम चौधरी, अवधेश कुमार गुप्ता, अजय कुमार, सुरेश चन्द्र, ओमप्रकाश, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।