{"_id":"6a651dc5951d36e7240f11f8","slug":"shyam-mango-festival-celebrated-by-shyam-mandal-trust-devotees-swayed-to-the-tunes-of-bhajans-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1397277-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तेरे दरवाजे पर एक अर्जी छोड़ी है, पढ़ लेना ओ बाबा ये बहुत जरूरी है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तेरे दरवाजे पर एक अर्जी छोड़ी है, पढ़ लेना ओ बाबा ये बहुत जरूरी है...
Sun, 26 Jul 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- श्याम मंडल न्यास की ओर से मनाया गया श्याम मैंगो महोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
गोरखपुर। बाबा श्याम का श्रद्धा और भक्ति के साथ आमों से आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। साथ ही ''''तेरे दरवाजे पर एक अर्जी छोड़ी है, पढ़ लेना ओ बाबा ये बहुत जरूरी है...'''' जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
श्याम मैंगो महोत्सव का आयोजन रेती रोड के कालीबाड़ी मंदिर के श्याम मंदिर में शनिवार को किया गया। मैंगो महोत्सव के तहत आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ संस्था के कोषाध्यक्ष सुधीर टिबड़ेवाल ने किया। श्रद्धालुओं की ओर से बाबा को छह सवामणि भोग अर्पित किया गया। भजन संध्या में काशी की पायल अग्रवाल ने अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने तूफानों ने घेरा फिर भी नाव तो चली..., नाथ मैं थारो जी... व मस्तक चंदा, जटा में गंगा... जैसे भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
अध्यक्ष विकास केजरीवाल ने बताया कि न्यास विगत कई वर्षों से आषाढ़ शुक्ल ग्यारस के अवसर पर श्याम मैंगो महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। मंत्री किशन गोयनका, उपाध्यक्ष कुंज बिहारी पोद्दार एवं संतोष अग्रवाल ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। महोत्सव में निर्मल जालान, कुंज बिहारी पोद्दार, किशन गोयनका, ओम प्रकाश जालान, श्याम सुंदर जगनानी, जय प्रकाश टिबड़ेवाल, राजीव कनोडिया, महेश गर्ग, भरत जालान सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे।