फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shri ram kathe orgnised by badahalganj people

Gorakhpur News: ठठरी की गठरी से कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री का मामखोर कनेक्शन, जानिए कैसे..

Thu, 18 Jan 2024 12:28 PM IST
रोहित शर्मा श्रीकांत शाही, चिल्लूपार
श्रीकांत शाही, चिल्लूपार Published by: रोहित शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 12:28 PM IST
सार

देश के मशहूर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का चिल्लूपार से गहरा नाता है। इनके पूर्वज चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के मामखोर गांव के निवासी थे। कुछ पीढ़ी पहले वे यहां से मध्य प्रदेश बागेश्वरधाम जाकर बस गए और फिर वहीं के होकर रह गए।

विज्ञापन
Shri ram kathe orgnised by badahalganj people
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री अपने रामकथा के दिन दिव्य दरबार जब लगाते हैं, तो उनके मुख से अक्सर ये ठठरी शब्द सुनाई देता है। वैसे तो ये ठठरी बांधे...या ठठरी कहीं का, बुंदेलखंड के भावनात्मक लगाव को दर्शाता है। लेकिन, यही शब्द धीरेंद्र शास्त्री जब चिल्लूपार के बड़हलगंज में आयोजित राम कथा के दौरान कहा, तो बुंदेलखंड से मामखोर कनेक्शन को जोड़ते हुए यहां के लोगों का सीधा जुड़ाव भी खुद से जोड़ लिया।
विज्ञापन


देश के मशहूर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का चिल्लूपार से गहरा नाता है। इनके पूर्वज चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के मामखोर गांव के निवासी थे। कुछ पीढ़ी पहले वे यहां से मध्य प्रदेश बागेश्वरधाम जाकर बस गए और फिर वहीं के होकर रह गए। पिछले वर्ष रामकथा के दौरान बड़हलगंज के एक भक्त राहुल तिवारी बागेश्वरधाम में उनसे मिले और बड़हलगंज में सरयू तट पर रामकथा के लिए इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन


पहले तो धीरेंद्र शास्त्री कुछ समझ नहीं पाए, कुछ देर बाद उनको अपने पूर्वजों की धरती याद आई और वह कथा सुनाने के लिए और इस धरती को प्रणाम करने के लिए सोचने लगे। काफी मंथन के बाद वह वह रामकथा के लिए तैयार हो गए और इसकी रणनीति बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री बोले, भारत में रामराज्य आया अब तो पाकिस्तान भी घबराया

वहीं, चिल्लूपार के मामखोर गांव से उनके पूर्वजों का जुड़ाव होने की जानकारी मिलते ही मामखोर वासी भी काफी उत्साहित हैं और प्रयास कर रहे हैं कि उनको अपने गांव की धरती पर घुमाएं और उनका स्वागत करें। इसकी तैयारी में भी लोग जुट गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed