फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   showroom owners parking in Golghar Gorakhpur

गोरखपुर में खरीदारी: गोलघर में अब छोड़ दें जाम पार्किंग की चिंता, शोरूम वाले हैं न

Sat, 25 Nov 2023 01:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Nov 2023 01:44 PM IST
सार

परंपरा जेम्स एंड ज्वेर्ल्स संजय अग्रवाल ने कहा कि गोलघर नो वेंडर जोन घोषित हो गया है। शोरूम से पार्किंग थोड़ी ही दूरी पर है। ऐसे में चार पहिया वाहन से आने वाले खरीदारों को दिक्कत न हो, उनके लिए गाड़ी पार्किंग में खड़ी करवाने का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
showroom owners parking in Golghar Gorakhpur
गोलघर में परम्परा जेम्स एंड ज्वेल्स वाले ड्राइवर की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सहालग (शादी-विवाह) पर बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ बढ़ गई है। सड़क पर जाम भी है, ऐसे में सामान खरीदने आ रहे लोगों को गाड़ी खड़ी करने के बड़े तनाव से व्यापारियों ने ही राहत दी है। अब आपकी गाड़ियों को पार्किंग तक पहुंचाने और उसमें सामान रखवाने का इंतजाम दुकानदारों ने कर दिया है।

विज्ञापन


घंटाघर में ई-रिक्शा की सुविधा दी जा रही है, तो गोलघर में कर्मचारी ही कार को पार्किंग तक पहुंचा देंगे। यही नहीं, खरीदारी के बाद सामान भी लाकर देंगे। इस सुविधा का लाभ ग्राहक और व्यापारी दोनों को है। वहीं, बाजार में गाड़ियां नहीं जाएंगी तो जाम में भी लोग नहीं फंसेंगे।
विज्ञापन


घंटाघर शहर का पुराना बाजार है। सर्राफा, कपड़ा और काॅस्टमेटिक की दुकान सब एक ही जगह हैं। यही वजह है कि खासकर जिले के बाहर से आने वाले लोग किफायती दामों पर खरीदारी की सोच लेकर बाजार आते हैं, लेकिन इस बाजार की सबसे बड़ी समस्या सकरी गलियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बेटियों की सौदेबाजी मामला: बंटी-बबली समेत तीन आरोपी हिरासत में, रकम लेकर हरियाणा-राजस्थान में करते सौदा

यहां अगर चार पहिया वाहन लेकर किसी ने जाने सोची तो जाम में फंसना तय है। यही वजह है कि बाहर से आने वाले लोग अपनी कार को माया सिनेप्लेक्स या रायगंज के पास पार्किंग में खड़ा कर देते हैं। वे दुकान तक पैदल चले जाते हैं, लेकिन खरीदारी के बाद सामान लाने में परेशानी होती है। इसे देखते हुए व्यापारियों ने अपने खर्च पर ई-रिक्शा की सुविधा शुरू कर दी है। खरीदारी करने के बाद सामान और ग्राहक को उनकी गाड़ी तक पहुंचा देते हैं।

शुक्रवार को महराजगंज के श्यामदेउरवा से खरीदारी करने आईं सुनीता ने बताया कि उनके देवर की शादी है। सास पहले से यहीं से खरीदारी करती रही हैं। जाम के बारे में जानते हैं, इस वजह से चार पहिया वाहन को पार्किंग में लगा दिया था और दुकानदार ने ई-रिक्शा से भिजवा दिया। कुछ ऐसा ही अनुभव देवरिया के अनुज मिश्रा का भी रहा। वह पत्नी और रिश्तेदारों के साथ भाई की शादी की खरीदारी करने के लिए आए थे।

इसे भी पढ़ें: होगी सख्त कार्रवाई: गोरखनाथ मंदिर भी जल्द रेड जोन में, ड्रोन उड़ाया तो खैर नहीं

परंपरा जेम्स एंड ज्वेर्ल्स संजय अग्रवाल ने कहा कि गोलघर नो वेंडर जोन घोषित हो गया है। शोरूम से पार्किंग थोड़ी ही दूरी पर है। ऐसे में चार पहिया वाहन से आने वाले खरीदारों को दिक्कत न हो, उनके लिए गाड़ी पार्किंग में खड़ी करवाने का इंतजाम किया गया है। शोरूम के सामने गाड़ी के अंदर बैठे लोगों के उतरने के बाद शोरूम के ड्राइवर गाड़ी को पार्किंग में खड़ा करते हैं, और वापसी के समय वो खुद जाकर लाते हैं।

काॅस्टमेटिक व्यापारी संदीप शर्मा ने कहा कि घंटाघर पुराना बाजार है। इस वजह से आज भी लोग यहां शादियों के समय ज्यादा खरीदारी करने आते हैं। अब आने वाले लोग अपने रिश्तेदारों के साथ आते हैं, और बाजार की गलियां सकरी होने की वजह से वाहन नहीं खड़े कर सकते हैं। दूसरे अगर खड़ी कर दी तो दूसरे ग्राहकों को दिक्कत होती है। इसी वजह से हम लोग पार्किंग या थोड़ी दूरी पर वाहनों को खड़ा कराकर वहां तक ई-रिक्शा से भेजवा देते हैं।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मिलेगी भरपूर मदद

खाते में रुपये कम तो शोरूम के बाहर ही बना दे रहे क्रेडिट कार्ड
शादी को लेकर खरीदारी के लिए अब रुपये की कमी भी आड़े नहीं आएगी। खाते में रुपये कम होने का तनाव भी नहीं रहेगा। मनचाही खरीदारी के लिए आपको शोरूम के बाहर ही क्रेडिट कार्ड बनाकर लोन देने वाले मिल जाएंगे। वह बायोमैट्रिक और मोबाइल एप की मदद से चंद मिनटों में आपके नाम से क्रेडिट कार्ड बना दे रहे हैं, और खाते में कर्ज की रकम भी पहुंच जाएगी। वहीं, अगर मोबाइल या इलेक्ट्राॅनिक सामान लेना है, तो इसके लिए भी दिक्कत नहीं है। शोरूम वाले ही निजी फाइनेंस कंपनियों और बैंकों से फाइनेंस करा दे रहे हैं। यही नहीं, किश्त में भुगतान की भी सुविधा उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें: तीन साल में यूट्यूबर मालती व विष्णु ने बनाए 61 लाख फॉलोअर, मौत से हर कोई हैरान

शहर के सभी बड़े मॉल या बड़ी दुकान में यह सुविधा मिल रही है। आप जैसे ही शोरूम के पास पहुंचेंगे, बाहर कई बैंक से जुड़े लोग आपको क्रेडिट कार्ड का ऑफर दे देंगे। अगर, आपका एक बैंक के क्रेडिट कार्ड की लिमिट पूरी हो गई है तो उसका भी विकल्प दे दे रहे हैं। तुरंत ही दूसरे बैंक का नया क्रेडिट कार्ड बना दे रहे हैं। बस इसके लिए आपके पास आधार कार्ड और पैन कार्ड मौके पर मौजूद होना चाहिए। हां, अगर ग्रामीण बैंक का खाता है, तो थोड़ी दिक्कत होगी, लेकिन अगर एटीएम कार्ड पास में रहेगा तो फिर वह भी हो जाएगा। सबसे बड़ी बात इसके लिए न तो आपको कहीं जाना है और न ही कुछ ज्यादा कागजी कार्रवाई ही करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed