{"_id":"62de618a8a508048bf3ae3b1","slug":"showing-fear-of-ghosts-fraudsters-absconded-with-jewelry-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: भूत-प्रेत का डर दिखाकर जालसाज गहने, नकदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: भूत-प्रेत का डर दिखाकर जालसाज गहने, नकदी लेकर फरार
Mon, 25 Jul 2022 02:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Jul 2022 02:56 PM IST
सार
सुनील प्रसाद की पत्नी शिल्पी, 19 जुलाई को नहर रोड हाईवे पर पहुंची थीं कि इसी दौरान देखा कि एक शख्स, युवक को उसका भूत-भविष्य बता रहा था। उसकी बातें सुनकर रुक गईं। तभी उस शख्स ने उन्हें देखकर कहा कि माथे पर दिख रहा है कि आप परेशान हैं। भूत-प्रेत का साया भी घर पर है। इसके बाद शिल्पी उसकी बातों में आ गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके के नहर रोड के पास 19 जुलाई को महिला को भूत-प्रेत का डर दिखाकर जालसाज, नकदी व गहने लेकर फरार हो गए। पीड़िता की सूचना पर पुलिस, जालसाजी और चोरी की धारा में केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, लोहिया इन्क्लेव निवासी सुनील प्रसाद की पत्नी शिल्पी, 19 जुलाई को नहर रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती अपने भाई को देखने गई थीं। लौटते समय वह नहर रोड हाईवे पर पहुंची थीं कि इसी दौरान देखा कि एक शख्स, युवक को उसका भूत-भविष्य बता रहा था।
उसकी बातें सुनकर रुक गईं। तभी उस शख्स ने उन्हें देखकर कहा कि माथे पर दिख रहा है कि आप परेशान हैं। भूत-प्रेत का साया भी घर पर है। इसके बाद शिल्पी उसकी बातों में आ गईं।
विज्ञापन
उसने कपूर मंगाया और फिर दूसरे शख्स ने कहा कि गहने, मोबाइल फोन व नकदी दे दो। उसके हाथ पर देने के बाद उसने कहा कि 80 कदम सीधे जाओ। आगे जाने के बाद पीछे मुड़कर देखा तो दोनों गहने, नकदी लेकर फरार हो चुके थे।