फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   shops and flats will alot gorakhnath complex

गोरखनाथ: पांच शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में होंगी 500 दुकानें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
shops and flats will alot gorakhnath complex
गोरखनाथ: पांच शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में होंगी 500 दुकानें - दो फ्लोर तक होंगी दुकाने और ऊपरी तीन मंजिलों पर रिहायशी मकान - जीडीए को भेजा गया नक्शा जल्द होगा पास अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। मोहद्दीपुर से जंगल कौड़िया फोरलेन निर्माण से प्रभावित दुकानदारों और मकान मालिकों के लिए गोरखनाथ मंदिर प्रशासन 5 मंजिला पांच शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवा रहा है। इन पांच शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में करीब 500 दुकानें और 200 फ्लैट बनेंगे।गोरखनाथ क्षेत्र के सभी दुकानदारों को गोरखनाथ मंदिर प्रशासन द्वारा दुकानें बनाकर दी जाएंगी। इतना ही नहीं जिनके पास आवास नहीं है, उन्हें आवास भी दिया जाएगा। इसके लिए सब्जी मंडी के पास ए, बी, सी और डी 4 ब्लॉक बनेंगे। यह सभी पांच मंजिला होंगे। एक ब्लॉक जहां गोरखनाथ मंदिर के सामने दुकान में टूटी हैं, वहां बनेगा। इस पूरे प्रकरण को देख रहे हैं मंदिर के निर्माण कार्य को देखने वाले जेपी सिंह ने बताया कि कि सभी कॉम्प्लेक्स पांच मंजिला होंगे। 2 फ्लोर तक दुकानें होंगी और 3 फ्लोर पर वन बीएचके, टू-बीएचके के अलावा सिंगल रूम किचन और बाथरूम से अटैच आवास बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि जो भी आवास बने वह उन लोगों के लिए हो जो आसानी से ले सकें। इसी को देखते हुए पूरा मॉडल तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी सड़क के किनारे का मलबा हटाया जा रहा है उस काम में तेजी लाने को कहा गया है। 15 दिन में कांप्लेक्स के निर्माण का कार्य शुरू करा देंगे। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि जितने भी दुकानदारों की दुकानें टूटी हैं सबको दुकान दी जाएगी। लगभग 500 दुकानें वह 300 फ्लैट बनाए जाएंगे। उम्मीद है प्रभावितों को दीपावली तक दुकाने दे दी जाए। मुख्यमंत्री उन लोगों को लेकर काफी चिंतित हैं जिनके मकान और दुकान फोरलेन में आने की वजह टूटी हैं। चाह रहे हैं कि जल्दी से जल्दी उन्हें दुकानों मकान मुहैया कराई जाए। इसलिए मंदिर प्रशासन इसको बहुत गंभीरता से ले रहा है। जीडीए में नक्शा दे दिया गया है। जैसे ही नक्शा पास होगा निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed