Gorakhpur News: टॉफी खरीदने आई बच्ची से दुकानदार ने की अश्लील हरकत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
रविवार की रात में दुकान पर टॉफी लेने गई पांच साल की बच्ची से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। बच्ची के शोर मचाने पर दुकानदार ने उसे छोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन, ग्रामीणों के साथ दुकान पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में पीपीगंज इलाके के एक कस्बे में रविवार की रात में दुकान पर टॉफी लेने गई पांच साल की बच्ची से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। बच्ची के शोर मचाने पर दुकानदार ने उसे छोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन, ग्रामीणों के साथ दुकान पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। लोगों का गुस्सा देखकर आरोपी मौके से भाग गया, मगर बाद में हत्थे चढ़ गया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कस्बा में ही बच्ची के घरवाले फूल-माला बेचने का काम करते हैं। बच्ची अक्सर ही पास की दुकान पर टॉफी लेने चली जाती थी। रविवार की रात में भी वह मां से तीन रुपये लेकर पास की दुकान पर गई थी। टॉफी लेने गई बच्ची को दुकानदार ने अंदर बुला लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो दुकानदार ने उसे छोड़ दिया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर शहर पर धुंध की चादर बता रही कितनी बिगड़ गई हवा, टहलने से करें परहेज
बच्ची रोते हुए मां के पास गई और आपबीती बताई। इसके बाद परिजन यह जानने की भी कोशिश किए कि उसने ऐसी हरकत पहली बार की है या फिर इसके पहले भी कर चुका है। क्योंकि बच्ची रोजाना ही वहां पर टॉफी लेने जाती है, लेकिन बच्ची ने आज के घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद आसपास के लोगों के साथ परिजन आरोपी के दुकान पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। आरोपी दुकान पर नहीं था। उसका भतीजा फंसाए जाने का आरोप लगाने लगा।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में देख-समझकर ही खरीदें मिठाई वरना हो जाएंगे बीमार, त्योहारों में रखें विशेष ख्याल