फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shooter Santosh in Sitarganj Jail near Madhumita shukla house

जांच के बाद सच आएगा सामने: मधुमिता के घर के पास सितारगंज जेल में है शूटर संतोष, जेल में रहकर दे रहा धमकी

Wed, 06 Sep 2023 11:50 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Sep 2023 11:50 AM IST
सार

उत्तराखंड मुख्यालय जेल डीआईजी दधिराम मौर्य ने कहा कि पैरोल पर जेल से कुछ दिनों के लिए संतोष राय गया था। पैरोल खत्म होने के पहले ही उत्तराखंड में जेल में वापस आ गया। जेल में कैदी आचरण के नियमों के तहत अपनी सजा काट रहा है।

विज्ञापन
Shooter Santosh in Sitarganj Jail near Madhumita shukla house
शूटर संतोष राय पर धमकी देने का आरोप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उम्रकैद की सजा काट रहा शूटर संतोष राय इन दिनों मधुमिता शुक्ला के पीलीभीत वाले घर के पास ही सितारगंज जेल में बंद है। यह जेल उत्तराखंड में है, जो मधुमिता के घर के करीब ही है। इसकी पुष्टि डीआईजी जेल दधिराम ने भी की है।

विज्ञापन


उधर, मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने शिकायत की है कि संतोष राय ने 24 अगस्त को छह बार उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। अब इस आरोप के बाद बड़ा सवाल यह है कि संतोष जेल में रहकर धमकी दे रहा है या आरोप मनगढंत हैं। इस पर पर्दा, जांच के बाद ही हट पाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ के निशातगंज स्थित पेपर मिल कॉलोनी में 9 मई 2003 को कवयित्री मधुमिता शुक्ला की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस मामले में उत्तराखंड की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 24 अक्तूबर, 2007 को अमरमणि, मधुमणि, भतीजे रोहित चतुर्वेदी, प्रकाश पांडेय और शूटर संतोष राय को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। फिर जुलाई 2012 में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने भी दोषियों को सीबीआई कोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा। इसी के बाद से संतोष राय उत्तराखंड के सितारगंज जेल में अपनी सजा काट रहा है। बीच में कुछ समय के पेरोल पर छूटा था फिर जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: फिर विवादों में घिरा पूर्व मंत्री: मधुमिता की बहन को अमरमणि से खतरा, बोली- छह बार धमका चुका है शूटर

7 मई 2023 को हुई है संतोष राय को शादी

इसी वर्ष 7 मई 2023 को संतोष राय ने पैरोल पर रहकर शादी भी की। सूत्र बताते हैं कि संतकबीरनगर के मेंहदावल के एक परिवार में दोस्तों और शुभचिंतकों की राय पर शादी हुई। इसी बीच कुछ दिनों बाद संतोष की मां का निधन हो गया था। निधन के बाद अंतिम संस्कार और कर्मकांड कर संतोष वापस उत्तराखंड की सितारगंज जेल में चला गया।

उत्तराखंड मुख्यालय जेल डीआईजी दधिराम मौर्य ने कहा कि पैरोल पर जेल से कुछ दिनों के लिए संतोष राय गया था। पैरोल खत्म होने के पहले ही उत्तराखंड में जेल में वापस आ गया। जेल में कैदी आचरण के नियमों के तहत अपनी सजा काट रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed