फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shohde molests innocent child in Pipraich at Gorakhpur

घर छोड़ने के बहाने की वारदात: पिपराइच में मासूम से शोहदे ने की शर्मनाक हरकत, पंचायत बोली- मामला कर दो रफा-दफा

Sat, 09 Sep 2023 10:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पिपराइच (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पिपराइच (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Sep 2023 10:27 AM IST
सार

पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि गांव में कुछ लोगों ने पहले पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने की भी कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Shohde molests innocent child in Pipraich at Gorakhpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में पिपराइच इलाके के एक गांव में घर छोड़ने के बहाने पांच साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। बच्ची घर से गांव में ही स्थित एक दुकान पर नमकीन लेने के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान शोहदे ने घर छोड़ने के बहाने अश्लील हरकत की।

विज्ञापन


शुक्रवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि गांव में कुछ लोगों ने पहले पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने की भी कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पिता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी की उम्र पांच साल है। बृहस्पतिवार की रात में 8.30 बजे गांव में ही एक दुकान पर नमकीन लेने गई थी। नमकीन लेने के बाद घर आ रही थी। इसी दौरान गांव का 35 वर्षीय युवक उसे मिल गया। उसने बच्ची को गोद में उठा लिया और घर छोड़ने की बात कहते हुए साथ लेकर जाने लगा। आरोप है कि इस दौरान वह बच्ची से अश्लील हरकत करने लगा। उसकी हरकत से परेशान होकर बच्ची रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: युवक की पीटकर हत्या, पिता के शव पर सभी को बिलखता देख रोने लगी दो साल की आशी, मंजर देख रो पड़े ग्रामीण

उसके रोने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण आ गए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि बच्ची रो रही थी, इसी वजह से वह उसे घर छोड़ने जा रहा है। फिर बच्ची को घर भी छोड़ दिया। घरवालों ने जब बच्ची से पूछा तो उसने शोहदे की करतूत बता दी। इसके बाद गुस्साए घरवाले आरोपी के घर पहुंच गए। रात में मामले को शांत करके शुक्रवार सुबह गांव में ही इसे लेकर पंचायत शुरू हो गई। मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन बच्ची का पिता नहीं माने।

उन्होंने पिपराइच थाने में जाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed