फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shohada harassing student in Gorakhpur University suspended

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रा को परेशान कर रहा था शोहदा, निलंबित

Sat, 14 Oct 2023 02:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 Oct 2023 02:03 PM IST
विज्ञापन
Shohada harassing student in Gorakhpur University suspended
DDU - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक छात्रा ने शोहदे पर परेशान करने और विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है। नियंता प्रो. सतीश पांडेय ने आरोपी को निलंबित करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा पीड़िता की शिकायत पर आगे की कार्रवाई के लिए कैंट पुलिस को प्रार्थना पत्र भेज दिया है।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ने बताया कि बीते 10 अक्तूबर को वह रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग में किसी काम से गई थी। आरोप है कि विभाग के पास मौजूद युवक उसे परेशान करने लगा। विरोध करने पर वह अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय के नियंता प्रो. सतीश पांडेय से की।
विज्ञापन


नियंता ने जांच के बाद शुक्रवार को आरोपी विपिन कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके अलावा नियंता ने पीड़िता के शिकायती पत्र को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

निलंबित चल रहे तीन छात्र बहाल

गोविवि के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के शिक्षक से दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित चल रहे दो छात्र प्रभात रंजन और अमित कुमार को जांच के बाद बहाल कर दिया गया। वहीं कला संकाय भवन में परीक्षा समाप्ति के बाद 8 जून को मारपीट के आरोप में छात्र रामकेश त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया था। जांच के बाद शुक्रवार को निलंबन को निरस्त कर दिया गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed